गोरखपुर ग्रामीण
नगर पंचायत उरुवा को मिला नया कार्यालय भवन, मंत्री एके शर्मा ने किया लोकार्पण
गोरखपुर (उरुवा), www.purvanchalbharatnews.com:
नगर पंचायत उरुवा में गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा जब नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री मा. एके शर्मा ने नवनिर्मित कार्यालय भवन का फीता काटकर विधिवत गृह प्रवेश किया। यह भवन 179.76 लाख रुपये की लागत से निर्मित हुआ है।

इस मौके पर मंत्री ने 26 पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और 121 नई परियोजनाओं का शिलान्यास कर उरुवा क्षेत्र को लगभग 26 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी।

समारोह को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नगर पंचायत के सभी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि शासन की नीतियों व नियमों के अनुरूप कार्य करें और किसी भी तरह के दबाव में आकर निर्णय न लें।

इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से विधायक राजेश त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष रामफेर कन्नौजिया, प्रतिनिधि नवीन कुमार उर्फ मुन्ना सिंह, अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा, एसडीएम गोला अमित कुमार जायसवाल, मो. आसिफ अखलाक, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, कृपाशंकर उर्फ जुगनू दुबे, गौरीशंकर मिश्रा, बेद प्रकाश सिंह, अभिमन्यु सिंह, इंद्रजीत पांडेय, सर्वेश मिश्रा, भीम सिंह और नगर पंचायत उरुवा के सभी सभासदगण उपस्थित रहे।

#UruwaNews #GorakhpurDevelopment #AKSharma #UPNews #PurvanchalBharatNews #UttarPradeshVikas #NagarpanchayatUruwa
-
गोरखपुर ग्रामीण7 days agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर6 days agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
देवरिया6 days agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
-
ब्रेकिंग न्यूज़1 day agoअतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
