Connect with us

गोरखपुर ग्रामीण

ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में ही गुल हुई बिजली, पांच घंटे बाद लौटी आपूर्ति, बढ़ा जन आक्रोश

Published

on

पूर्वांचल भारत न्यूज़, गोरखपुर।
उरुवा बाजार क्षेत्र में बिजली संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। यहां प्रतिदिन लगभग पांच से छह घंटे बिजली की कटौती अब सामान्य बात बन चुकी है। हालात तब और हैरान करने वाले हो गए जब गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय भवन का लोकार्पण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री एके शर्मा की उपस्थिति में ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कार्यक्रम स्थल पर जनरेटर की व्यवस्था पहले से थी, इसलिए मंच पर इसका असर नहीं दिखा, लेकिन मंत्री के प्रस्थान के बाद क्षेत्र में करीब पांच-छह घंटे तक बिजली नहीं आई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कटौती की यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति धुरियापार विद्युत उपकेंद्र से की जाती है, जहां अक्सर तकनीकी खराबी के चलते आपूर्ति बाधित हो जाती है। कभी 33 केवी लाइन में फॉल्ट, तो कभी 11 केवी लाइन में खराबी के कारण कई घंटों तक आपूर्ति ठप रहती है।


जनता में नाराज़गी, उपभोक्ता कर रहे विरोध की तैयारी

लगातार और अनियमित कटौती से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, और घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली विभाग के अभियंता जानबूझकर आपूर्ति रोकते हैं ताकि फॉल्ट कम हों और उन्हें मरम्मत के झंझट से बचना पड़े। उपभोक्ता इसे खुली विभागीय लापरवाही मान रहे हैं।


स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाएं भी बाधित

क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की सेवाएं भी बिजली संकट से प्रभावित हो रही हैं। गर्म और उमस भरे मौसम में जहां मरीजों की देखभाल कठिन हो रही है, वहीं डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ भी परेशान हैं।


रतनपुर और विधनापार जैसे गांवों में स्थिति और भी खराब

इन क्षेत्रों में बिजली कटौती न केवल आम है, बल्कि जब बिजली आती भी है तो वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे, कूलर या अन्य उपकरण चलाना जोखिम भरा हो जाता है। लोग उपकरणों को बंद रखना ही बेहतर समझते हैं, जिससे सामान खराब होने से बच सके।


धुरियापार उपकेंद्र का जेई निकला गैरजिम्मेदार

गुरुवार रात जब बिजली आपूर्ति बाधित हुई, तब धुरियापार उपकेंद्र के कनिष्ठ अभियंता (JE) त्रिलोकी मद्धेशिया समस्या का समाधान करने के बजाय कुशीनगर अपने कपड़े लेने चले गए। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली बहाली का जिम्मा ठेके पर कार्यरत कर्मियों पर छोड़ दिया गया, जिससे बहाली में देरी हुई। इस पर सिकरीगंज के अधिशासी अभियंता श्री संतोष कुमार ने कहा कि यदि जेई बिना अनुमति गए थे, तो यह स्पष्ट लापरवाही मानी जाएगी। वहीं एसडीओ श्री आशीष कुमार मिश्रा ने कहा कि जेई ने मौखिक अनुमति ली थी और शुक्रवार को ड्यूटी पर लौट आए।

Advertisement

24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावों पर उठ रहे सवाल

स्थानीय उपभोक्ताओं – अमित कुमार, साहब सिंह, धरम जायसवाल, कमलेश यादव, अमरनाथ सिंह , अखिलेश मिश्रा, बिरेंद्र मौर्य, पप्पू शेख, यशवन्त मौर्य, प्रदीप त्रिपाठी, श्रवण मौर्य, राकेश यादव, विजय आनन्द, अनिल मौर्य, गणेश गौड़, आदि का कहना है कि प्रदेश सरकार भले ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रही हो, लेकिन उरुवा क्षेत्र में यह ज़मीनी सच्चाई से कोसों दूर है। यहां विभागीय लापरवाही और अभियंताओं की मनमानी से आम जनता परेशान है।

#उरुवाबाजार #गोरखपुर #बिजलीसमस्या #ऊर्जामंत्री #उत्तरप्रदेश #बिजलीकटौती #धुरियापार #पूर्वांचलबिहारन्यूज़

Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement

टॉप न्यूज़

अपराध2 hours ago

गोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद

उत्तर प्रदेश4 hours ago

रायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!

अयोध्या14 hours ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

गोरखपुर शहर1 month ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़1 month ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया1 month ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर1 month ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

गोरखपुर ग्रामीण1 month ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

गोरखपुर ग्रामीण1 month ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

गोरखपुर शहर1 month ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

Gorakhpur Crime News
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़1 month ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर1 month ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया1 month ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

अयोध्या14 hours ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

उत्तर प्रदेश4 hours ago

रायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

042893
Total views : 50194


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page