अपराध
गोरखपुर में ‘योगी सेवक’ लिखी थार पर गोली मार दी गई:एक्सप्रेस-वे पर बदमाशों ने 5 गोलियां चलाई; मां-बेटे बाल-बाल बचे’
बेलघाट, गोरखपुर
गोरखपुर में शुक्रवार रात बदमाशों ने पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे पर थार पर अंधाधुंध गोलीबारी की। घटना में थार पर सवार मां-बेटे बच गए। कार सवार युवा बचने के लिए कई किमी दौड़ा। फिर 112 नंबर पर पुलिस को फोन किया। इसके बाद अपराधी भाग निकले। फायरिंग से गाड़ी के दरवाजे और शीशे टूट गए। बुलेट के कई निशान हैं। गाड़ी के पीछे बड़ा पोस्टर लगा है, जिसमें लिखा है- योगी सेवक।
एफआईआर दर्ज करके पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। बेलघाट एक्सप्रेस-वे पर घटना हुई है। बहादुरपुर, बेलघाट से एक कारोबारी धीरज प्रताप सिंह ने बताया कि वह अपनी मां के साथ थार गाड़ी से गोरखपुर जा रहे थे। सोमवार रात 8 बजे लिंक एक्सप्रेस-वे पर चार हमलावरों ने दो बाइक से आकर गाड़ी को घेर लिया। दो हमलावरों ने मुंह पर गमछा बांध रखा था। पीछे बैठे दो लोगों ने गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। 5 गोलियां गाड़ी के विंडशील्ड और दरवाजे पर लगीं। फायरिंग से मैं घबरा गया और बचने के लिए कई किमी दौड़ा।
गोरखपुर में लिंक एक्सप्रेस-वे पर थार पर बदमाशों ने पांच गोलियां बरसाईं।
बेलघाट के बहादुरपुर निवासी प्रापर्टी डीलर धीरज प्रताप सिंह शहर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के लाेहिया एन्क्लेव में किराए पर रहते हैं। उनका कहना था कि वे मां उर्मिला सिंह के साथ शहर के घर आ रहे थे। हम लगभग आठ बजे ग्राम पंचायत समवापुर के निकट पहुंचे ही थे कि चार बदमाशों ने दो बाइक पर मुंह पर गमछा बांधे और गाड़ी पर गोलियां चलाने लगी।
शुक्रवार रात करीब आठ बजे, पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे पर एक प्रापर्टी डीलर की गाड़ी (थार) पर चार बाइक सवार बदमाशों ने पांच राउंड फायरिंग की। गाड़ी के बाहर के भाग में गोलियां जाकर धंस गईं। उसमें बैठे मां-बेटे बच गए। सूचना मिलने पर बेलघाट पुलिस ने जांच की।
थार पर फायरिंग: पुलिस ने कहा कि चार बाइक सवारों ने प्रॉपर्टीडीलर पर 5 गोलियां चलाई
शुक्रवार रात करीब आठ बजे, पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे पर एक प्रापर्टी डीलर की गाड़ी (थार) पर चार बाइक सवार बदमाशों ने पांच राउंड फायरिंग की। गाड़ी के बाहर के भाग में गोलियां जाकर धंस गईं। उसमें बैठे मां-बेटे बच गए। सूचना पर पहुंची बेलघाट पुलिस ने छानबीन की।
बेलघाट के बहादुरपुर निवासी प्रापर्टी डीलर धीरज प्रताप सिंह शहर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के लाेहिया एन्क्लेव में किराए का घर लेकर रहते हैं, पुलिस ने बताया कि घटना एक पुरानी रंजिश में हुई है।
उनका कहना था कि वे मां उर्मिला सिंह के साथ शहर के घर आ रहे थे। हम लगभग आठ बजे ग्राम पंचायत समवापुर के निकट पहुंचे ही थे कि चार बदमाशों ने दो बाइक पर मुंह पर गमछा बांधे और गाड़ी पर गोलियां चलाने लगी। गाड़ी में छिपकर जान बचाई।
एक दिन पहले मिली थी धमकी: धीरज ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गोली बारी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव के व्यक्ति ने फोन करके जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी सूचना बेलघाट पुलिस को भी दी गई थी. धीरज ने कहा कि बेलघाट थानाध्यक्ष ने कहा कि बचाकर निकला कीजिए, दूसरे दिन मेरे ऊपर हमला ही हुआ।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
लखनऊ3 weeks agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर5 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर5 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
