Connect with us

टॉप न्यूज़

मुलायम सिंह यादव पहुंचे सपा दफ्तर: जनवादी यात्रा के समापन पर अखिलेश ने पैर छूए और अपनी कुर्सी पर बिठाया, बोले- अबकी बार 400 पार, BJP का सफाया होगा |

Published

on

जनवादी पार्टी, समाजवादी पार्टी की सहयोगी की तरफ से प्रदेश के 28 जिलों में निकाली गई जनवादी-जनक्रांति यात्रा गुरुवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पहुंची। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी पहुंचे। उन्हें देखते ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया और अपनी कुर्सी पर बिठाया। भीड़ देखकर गदगद हुए मुलायम सिंह ने कहा, आज मन खुश हो गया। पूरा हाल और पार्टी कार्यालय भरा है। इस भीड़ को 2022 चुनाव में इसी तरह समाजवादी पार्टी अपनी ताकत के तौर पर उपयोग करके सत्ता में काबिज होने का कार्य करेगी। 2022 में समाजवादी की सरकार बन रही है। इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा, नेताजी का आना सोने पर सुहागा हो गया।

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि इस बार भाजपा का सफाया हो जाएगा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा, यह यात्रा जिन इलाकों से होकर निकली हैं, वहां पर भाजपा का सफाया हो जाएगा। इसलिए समाजवादियों ने कहा है कि इस बार 400 पार। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई, लेकिन सिलेंडर की कीमत कितनी हुई? दोगुनी हुई की नहीं हुई। लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रहीं, डायल-100 को बर्बाद BJP ने कर दिया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि एक सितंबर को जनादेश यात्रा की शुरुआत हुई है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज इसका नेतृत्व कर रहे हैं। व्यापार मंडल की सभाएं हो रही हैं। किसान पटेल यात्रा भी हो रही है। ये यात्राएं तब तक चलेंगी, जब तक भाजपा का सफाया नहीं कर देती है। अखिलेश ने संजय सिंह चौहान से कहा, आप के समाज के साथ भाजपा ने छल किया है। जरूरत पड़ी तो हम आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

जनवादी पार्टी अध्यक्ष बोले- हमारे समाज का 90 फीसदी वोट सपा को

  • जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने कहा, आज हमारी जनक्रांति यात्रा का लखनऊ में समापन हो रहा है। इस यात्रा के माध्यम से हम लोग जनता के पास गए। भाजपा किस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी। भाजपा ने लोकसभा के चुनाव में 80 सीटों में हमारे समाज को एक भी सीट नहीं दी। हमारा समाज 90 प्रतिशत वोट समाजवादी पार्टी को देगा।
  • भाजपा ने कहा पिछड़ो का हिस्सा पिछड़ा खा रहा है। भाजपा की देने की नीयत नहीं है। अगर देने की नियत होती तो जातीय जनगणना करती। चुनाव से पहले हमारी पार्टी लखनऊ में अंबेडकरनगर मैदान में बड़ी रैली करेगी। 14 नवंबर को हम बड़ी रैली करेंगे। जिससे हमारे समाज का एक भी वोट भाजपा को न जाए।

सपा में हुए शामिल-
संजीव त्यागी ने बसपा छोड़कर आज सपा का दामन थाम लिया। इसके अलावा पूर्व मंत्री विवेक सिंह पुत्र ईशान सिंह, मंजिला विवेक सिंह ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सपा की सदस्यता हासिल की है।

Advertisement
Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप न्यूज़

ugc niyam supreme court stay
टॉप न्यूज़3 months ago

UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक का अखिलेश यादव और मायावती ने किया समर्थन, फैसले को बताया न्यायोचित

Shankaracharya
ताज़ा ख़बर3 months ago

40 दिन में गोमाता को राज्य माता घोषित करें, नहीं तो आंदोलन होगा… शंकराचार्य का योगी सरकार को अल्टीमेटम

UP Cabinet Decisions
उत्तर प्रदेश3 months ago

UP Cabinet Decision: यूपी के 15 लाख शिक्षकों व कर्मियों को बड़ी राहत, अब मिलेगा मुफ्त कैशलेस इलाज

budget 2026 news
दिल्ली3 months ago

भारत वित्तीय सत्र: पहले बजट से लेकर आज तक का सफर; क्या 2026 के बजट में होगा बड़ा उलटफेर?

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन हादसे में निधन
ताज़ा ख़बर3 months ago

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन हादसे में निधन, बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश; 5 लोगों की मौत

UGC के नए नियम 2026 क्या हैं? देशभर में विरोध क्यों हो रहा है, जानिए पूरा मामला
दिल्ली3 months ago

UGC के नए नियम 2026 क्या हैं? देशभर में विरोध क्यों हो रहा है, जानिए पूरा मामला

UGC Rules 2026
उत्तर प्रदेश3 months ago

यूजीसी नियमों पर सियासी विरोधाभास: बृजभूषण शरण सिंह के एक बेटे का समर्थन, दूसरे का खुला विरोध

Lalitpur Road Accident
अपराध3 months ago

ललितपुर सड़क हादसा: मंत्री के बेटे की फॉर्च्यूनर ने बाइक सवारों को कुचला, धमकी देकरकर भागा

UGC Bill पर संजय निषाद का बड़ा बयान
दिल्ली3 months ago

General कैटेगरी के 10% आरक्षण हुआ तब विरोध नहीं किया- UGC विवाद पर संजय निषाद का बड़ा बयान

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

037851
Total views : 44081


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page