अपना शहर
अधिशासी अधिकारी ने बांसगांव नगर पंचायत कार्यालय में लगवाया ताला:
बांसगांव/गोरखपुर ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नगर पंचायत बांसगांव से एक बड़ी खबर आ रही है । यहां नगर पंचायत चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी और सभासदों के बीच खींचतान का मामला सामने आया है ।
मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों के सीज हो जाने पर चेयरमैन ने हाईकोर्ट का रुख किया और वहां से राहत मिलने पर 31 अगस्त को शासन के पत्र का हवाला देते हुए पदभार ग्रहण कर लिया।
जबकि सभासदों के एक गुट ने चेयरमैन द्वारा पदभार ग्रहण करने को असंवैधानिक बताते हुए पत्र के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करायी है।
इस बीच मामले में नया मोड़ आ गया जब आज सुबह स्थानीय नागरिकों के किसी कार्य से नगर पंचायत कार्यालय पहुंचने पर वहां सभी कमरों में ताला बंद मिला। इस सम्बंध में वहां मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत कार्यालय के सभी कमरों में ताला बंद कर चाबी एक सभासद को सौंपने का आदेश दिया है।
मामले की जानकारी के लिए आज फिर अधिशासी अधिकारी कमलेश शाही के मोबाइल नंबर पर फोन किया गया लेकिन अधिशासी अधिकारी ने फोन नही उठाया।
बहरहाल चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी और सभसदों के बीच चल रही नूरा कुश्ती से नगर पंचायत विकास से कोसो दूर हो गया जिसके नुकसान की भरपाई का जवाबदेह कौन होगा यह तय करना होगा।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
लखनऊ3 weeks agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर5 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर5 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
