गोरखपुर शहर
मिथुन पासवान सहित छह टॉपटेन अपराधियों पर गैगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
गोरखपुर:
चौरीचौरा इंस्पेक्टर संतोष कुमार अवस्थी ने सोमवार को थाने के टापटेन अपराधी मिथुन पासवान सहित उसके गैंग के छह सदस्यों के खिलाफ गैगेस्टर की कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि यह सभी बदमाश वर्तमान समय में जेल में बन्द है। यह गैंग हथियारों के बल पर पुलिस पर हमला सहित हाईवे पर लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था ।
जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर चौरी चौरा संतोष कुमार अवस्थी की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी गोरखपुर के विजयेन्द्र पान्डियन ने थाने के जिन छह टापटेन बदमाशो पर गैगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की संस्तुति दी है उसमें मिथुन पासवान पुत्र स्व राम जनक निवासी रउतैनिया सरदार थाना चौरीचौरा, धीरु पासवान पुत्र स्व विन्धयाचल निवासी दिव्य नगर धोबी टोला थाना कैंट, चैतु चौहान पुत्र पारस निवासी रेवाडा विजयपुर थाना हरपुर बुदहट, बृजेश यादव पुत्र रामानंद निवासी केवलाचक थाना चौरीचौरा, संजय पासवान पुत्र रामबृक्ष निवासी नौवा डुमरी थाना खोराबार व सूरज भारती पुत्र साधूशरण निवासी ग्राम पंचायत डुमरी खास थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर शामिल हैं । इंस्पेक्टर चौरी चौरा संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि इसमें मिथुन पासवान पर 30, धीरु पासवान पर 18 तथा चैतू चौहान पर 15 गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि मिथुन पासवान कुछ वर्ष पहले दबिश डालने पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला भी किया था। मिथुन गैंग के सभी बदमाश हार्ड कोर अपराधी है। इनके ऊपर गैगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई जनहित को देखते हुए बहुत ही जरूरी था ।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
लखनऊ3 weeks agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर3 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर3 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
