अपराध
साप्ताहिक बाजार कर लौट रही महिला से पति को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म
झारखण्ड
झारखंड के दुमका में दिल के मुफलिस थाना अंतर्गत एक गांव में पांच बच्चों की मां से तब सामूहिक दुष्कर्म किया गया जब वह मंगलवार को की रात 8 बजे साप्ताहिक बाजार करके अपने पति के साथ आने घर लौट रही थी।आरोप है कि 17 लोगों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।घटना के दौरान आरोपियों ने महिला के पति को बंधक बना लिया था।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पति,पत्नी को इस बारे में किसी को कुछ बताने पर जान मारने की भी धमकी दी।पुलिस को सूचना मिलने के बाद वह मामले की जांच में जुट गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीड़िता के पति के अनुसार गांव में हर मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगता है।रात करीब 8 बजे वह अपने पत्नी के साथ बाजार करके घर लौट रहा था तो रास्ते मे नशे में धुत 17 लड़को ने उन्हें पकड़ लिया।और उसे बंधक बनाकर उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
घटना की जानकारी होने पर डीआईजी और एसपी मुफ्फसिल ने पीड़िता से मुलाकात की पीड़िता ने एक युवक को पहचानने की बात कही है।अधिकारियों का कहना है कि महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
