अपराध
मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या
गोरखपुर।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खोराबार इलाके के भैंसहा— बल्ली चौराहे पर मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या कर दिया।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार मेडिकल स्टोर संचालक राम आसरे मौर्य रात में साढ़े आठ बजे दुकान बंद करके घर जा रहे थे तभी यह घटना घटी।
रामआसरे का कुछ लोगों से रुपए का लेनदेन और पट्टीदारी में विवाद था। सभी पहलुओं को जांच के दायरे में लाकर पुलिस छानबीन कर रही है। घटना के पर्दाफाश के लिए डीआईजी— वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीमें बना दी हैं। उन्होंने कहा है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
रामपुर कोइराना टोला के राम आसरे मौर्या की खोराबार के भैंसहा गांव स्थित बल्ली चौराहे पर मेडिकल स्टोर है। मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। मेडिकल स्टोर से कुछ ही दूर गए तभी किसी ने उनको गोली मार दी। वह बाइक सहित सड़क पर गिर गए। रास्ते में जा रहे किसी व्यक्ति ने उनको गिरा देखा तो एक्सीडेंट समझकर वह नजदीक गया। तब मालूम हुआ कि उनके सिर और सीने में गोली लगी है। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। किसी ने पुलिस को सूचना दी। गोली मारकर हत्या की सूचना से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पाकर डीआईजी—एसएसपी जोगेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। खोराबार, झंगहा और स्वॉट टीम को घटना का पर्दाफाश करने की जिम्मेदारी सौंपी। फिलहाल, पुलिस हत्या की वजह तलाशने में लगी है।
-
अयोध्या2 weeks agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध3 days agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
अपराध2 weeks agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
अपराध2 weeks agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
-
लखनऊ1 week agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
उत्तर प्रदेश1 day agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश23 hours agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
