अपराध
ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हाल में पकड़ा, प्रेमिका कुएं में कूदी
ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हाल में पकड़ा, प्रेमिका कुएं में कूदी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने घर से बाहर आपत्तिजनक हाल में पकड़ा तो प्रेमी अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया वहीं प्रेमिका युवक से शादी करने की बात कहने लगी परिजन जब इसके लिए तैयार नहीं हुए तो वह कुएं में कूद गई।जिसे ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
घटना वाराणसी जनपद के कपसेठी थाना अंतर्गत एक गांव की है। युवती रिश्ते में युवक की चचेरी बहन लगती है। दोनों कई सालों से आपस में प्रेम भी करते हैं। ग्रामीणों ने गांव के बाहर सूनसान जगह पर जब दोनों प्रेमी जोड़े को पकड़ा तो प्रेमी मौका पाकर फरार हो गया। सूचना पर परिजन पहुंचे तो युवती प्रेमी से शादी के लिए अड़ गई।
उसका कहना था कि दोनों कई सालों से आपस में प्रेम करते हैं। जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो युवती पास के ही कुएं में कूद गई। युवती की इस हरकत से गांव में सनसनी फैल गई। आनन फानन परिजन ग्रामीणों की मदद से देर रात युवती को कुएं से बाहर निकाले। मामला थाने पहुंचा तो काफी देर तक पंचायत हुई। दोनों पक्ष शादी करने के लिए राजी है, लेकिन प्रेमी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने प्रेमी के पिता को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू दिवाकर का कहना है कि दोनों पक्ष शादी करने को तैयार हैं। अगर शादी नहीं होती है तो मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-
गोरखपुर शहर1 week agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
