अपराध
एक प्रेमिका के चक्कर में दो दोस्तों की मौत।
गोरखपुर
सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में एक ऎसा मामला सामने आया है। जिसे सुन कर हर कोई हैरान है।
और पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ। इस घटना से दो दोस्तों की मौत हो चुकी है। अगर खबर को विस्तार से बात करें तो खेत में रखे पुआल में दो नाबालिक का शव एक साथ संदिग्ध हालत में मिला है। एक लड़के की जेब से सुसाइड नोट, जबकि शव से कुछ दूर चूहे मारने वाली दवा की खाली पुड़िया मिली है। मौके पर परिस्थितियों को देखकर फिलहाल खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। कुछ लोग हत्या की आशंका बता रहे है। वहीं गांव में चर्चा है कि दोनों की एक ही लड़की से दोस्ती थी। दर्शल यह पूरा मामला घटित हुआ है।, गोरखपुर के कैंपियरगंज इलाके के गौरीपुर गांव निवासी संतोष साहनी का बेटा इंद्रेश (15) व गांव के विनोद साहनी का बेटा विशाल साहनी (14) के बीच गहरी दोस्ती थी। शुक्रवार सुबह नौ बजे कुछ ग्रामीणों ने सौच के लिए गांव से बाहर जा रहे थे। तभी खेत में रखे पुआल पर नजर पड़ी। देखा कि दो लोगो का शव पड़ा हुआ है। आननफानन में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे इंद्रेश के परिवारीजन शव उठा ले गए। वहीं विशाल का शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू की।पुलिस को पता चला कि दोनों बृहस्पतिवार की शाम को घर से निकले थे। घर वालो ने काफी देर इंतजार करने के बाद खोज बिन शुरू किया । जैसे ही सुबह हुआ उन दोनों दोस्तों का शव खेत में रखा पुआल में मिला। मृतक के परिजनों का कहना है कि,हम लोगो का किसी से दुश्मनी नहीं है।
-
गोरखपुर ग्रामीण7 days agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर6 days agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
देवरिया6 days agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
-
ब्रेकिंग न्यूज़1 day agoअतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
