उत्तर प्रदेश
नहर कट जाने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न, मुआवजे की मांग
गोरखपुर।
सरयू पम्प कैनाल गोला बाजार की शाखा बनकटी माइनर नहर के कट जाने से किसानों की सैंकड़ो एकड़ फसल जलमग्न हो गयी। रविवार को हुई इस कटान से उरुवा क्षेत्र के भवानीपुर, पहाड़पुर, सम्मनपुर और समसपट्टी गांव में सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न हो गयी है।
बताते चलें कि बनकटी माइनर नहर पर तीन सौ मीटर नहर बनना बाकी है अगर वह बन गया रहा होता तब पानी टेल से नदी में चला जाता और फसल नुकसान नही होता।
धरने के दौरान बातचीत में किसान सैम, गुड्डू, फुलई यादव, रामदरस, शंकर शर्मा, सलीम, नेबुलाल, सलमान खान, दिलीप, जमाल, अख्तर, लड्डन, पंकज, अशोक, मशकूर, अब्दुल, मोहम्मद रजी, फिरोज, रफद, अबुजर खान, कलीम, हलीम, कासिम, सेरजुद्दीन, शेर मोहम्मद सहित आदि किसानों ने नहर विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए जलमग्न फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति कराने की मांग किया। लोगों ने यह भी कहा कि वह तहसील स्तर पर धरना देंगे अगर उन्हें मुआवजा नहीं दिया जाएगा।
इस संदर्भ में जेई राधे मोहन पासवान का कहना है की बनकटी माइनर का गेट ग्रामीणों द्वारा खोले जाने से यह समस्या उत्पन्न हो गयी।
-
अयोध्या5 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश4 days agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
उत्तर प्रदेश4 days agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध4 days agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
अपराध4 days agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
-
लखनऊ6 hours agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
