उत्तर प्रदेश
कृषि दिवस के रूप में मनाया जाएगा अटल जी की जन्मजयंती
गोरखपुर।
भाजपा उरूवा मण्डल अध्यक्ष अमित चन्द पांडेय के नेतृत्व में मण्डल कार्यालय उरुवा बाजार में कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक की गयी।
बैठक में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का 25/12/2020 जन्मजयंती को कृषि दिवस के रूप में मनाए जाने की बात कही गयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उरूवा ब्लॉक के पंचायत चुनाव के प्रभारी नीरज दुबे ने कहा कि ब्लॉक मुख्यालय पर किसान संगोष्ठी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मजयंती के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अमित चन्द पांडेय ने किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता गौरीशंकर मिश्रा भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष विकास पाठक, वेद प्रकाश सिंह,विजेंद्र तिवारी, शिव रतन भारती, शिवकुमार सिंह, विनय प्रकाश तिवारी, मोनू गुप्ता, धर्मेंद्र दुबे, बजरंगी प्रसाद, सर्वेश मिश्रा व अखिलेश चन्द आदि मौजूद थे।
-
गोरखपुर ग्रामीण7 days agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर6 days agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
देवरिया6 days agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
-
ब्रेकिंग न्यूज़1 day agoअतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
