उत्तर प्रदेश
गोला थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या।
गोरखपुर ग्रामीण:
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जगदीशपुर गांव के नंदलाल यादव की बड़ी बेटी प्रेमलता उम्र 19 वर्ष की हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक हत्या की वजह खेत में चर रहे छुट्टा जानवरों को भगाने से उपजे विवाद को बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नंदलाल यादव और अमरनाथ तिवारी के खेत अगल बगल में है, इस दौरान छुट्टा जानवर को भगाने को लेकर के दोनों लोगों के परिवारों के बीच में विवाद शुरू हो गया जिसके बाद अमरनाथ तिवारी के भांजे शुभम व सत्यम ने युवती के ऊपर हमला कर दिया और धारदार हथियार से युवती की निर्मम हत्या कर दी। लड़की के पिता और भाई बाहर रह कमाते हैं।
मौके पर पहुंची गोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमरनाथ तिवारी को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
-
अयोध्या4 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश4 days agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
उत्तर प्रदेश4 days agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध4 days agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
अपराध3 days agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
