उत्तर प्रदेश
दो पक्षों मे मारपीट, दोनो तरफ से मुकदमा दर्ज
गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गुलरिहा क्षेत्र के सरहरी मे गुरुवार की देर रात किसी बात को लेकर दो पक्षों मे मारपीट हो गयी।शुक्रवार को दोनो पक्ष थाने पर पहुंच कर पुलिस को तहरीर दिए।
एक पक्ष से रम्भा देवी ने गांव के रविन्द्र उर्फ रिंकू तथा श्रीराम पर पुरानी रंजिश को लेकर उसे तथा पति को गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने तथा घर मे घुस कर अश्लील हरकत करने तथा धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है।जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 323,504,506,354,452 के तहत केस दर्ज किया है।वहीं दूसरे पक्ष के रिंकू की पत्नी मंजू देवी ने भी गांव के जगरनाथ,राजनाथ,अजय,सोनू तथा सुधीर के खिलाफ बच्चों के विवाद को लेकर गाली गुप्ता देने तथा घर मे घुस कर मारपीट एवं अश्लील हरकत करने तथा धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है।जिसके आधार पर पुलिस पांचो आरोपितों के खिलाफ धारा 147,323,504,506,354,452 के तहत केस दर्ज कर जांच कर रही है।
