Connect with us

गोरखपुर शहर

जांच अभियान के दौरान घर बैठे मनमानी रीडिंग दर्ज करने की खुली पोल

Published

on

गोरखपुर।

शहरी क्षेत्र में नए सिस्टम से बिलिंग में मीटर रीडरों की कारगुजारी उपभोक्ताओं पर भारी पड़ी है। दो दिन पहले शहरी क्षेत्र के आठ एसडीओ ने अपने-अपने क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान 60 घरों के बिजली मीटर में 1.15 लाख यूनिट रीडिंग स्टोर मिली। अभियंताओं ने मौके पर ही आनलाइन बिलिंग सिस्टम में रीडिंग चार्ज किया। अब ऐसे उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट बिजली का दाम अधिक देना पड़ेगा। क्योंकि आनलाइन बिलिंग सिस्टम में रीडिंग दर्ज होते ही सिस्टम खुद ही हाई टेरिफ चार्ज कर लेता है।

दरअसल पावर कारपोरेशन के निर्देश पर अगस्त माह में लागू डीटीवार बिलिंग शतप्रतिशत नहीं हो पाई। पिछले माह में छूटे उपभोक्ताओं को चिन्हित कर उनकी बिलिंग इस माह पहले ही कराने का निर्णय हुआ। एसई के निर्देश पर शहर के चारों वितरण खण्डों के सभी एसडीओ व जेई ने मीटर रीडरों के साथ उपभोक्ताओं के घरों पर जाकर मीटरों की जांच की।

खोराबार उपखण्ड -की टीम ने दिव्यनगर, मालवीय नगर समेत अन्य मोहल्लों के चिन्हित कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान 6 घरों के मीटर में 32422 यूनिट बिजली स्टोर मिली।

मोहद्दीपुर उपखण्डकी टीम ने बिछिया, चार फाटक रोड समेत अन्य मोहल्लों में जांच की तो 3 घरों के मीटर में 13719 यूनिट स्टोर मिली।

गोलघर उपखण्ड की टीम ने काली मन्दिर व तारामण्डल क्षेत्र में जांच की तो 7 घरों के बिजली मीटर में करीब 29741 यूनिट रीडिंग स्टोर मिली।

Advertisement

रुस्तमपुर उपखण्ड की टीम ने बेतियाहाता व नहर रोड क्षेत्र में जांच की तो दो घरों में 10488 यूनिट रीडिंग स्टोर मिली।

राप्तीनगर उपखण्ड की टीम ने रेलविहार, राप्तीनगर फेज-एक व दो के चिन्हित उपभोक्ताओं के कनेक्शनों व मीटर की जांच की। इस दौरान 5 घरों के मीटर में 14565 यूनिट रीडिंग स्टोर मिली।

गोरखनाथ उपखण्ड की टीम ने चिन्हित उपभोक्ताओं के वहा जांच की तो 8 कनेक्शनों के मीटर में 20567 यूनिट रीडिंग स्टोर मिली।

इसी प्रकार बक्शीपुर उपखण्ड की टीम ने जांच की तो विभिन्न मोहल्लों के 10 कनेक्शनों के मीटर में 32560 यूनिट रीडिंग स्टोर मिली। एसडीओ विवेक सिंह ने मौके पर ही रीडिंग का बिल बनाकर उपभोक्ताओं को दिया। इसके साथ ही बिलिंग एजेंसी को पत्र लिखकर कहा कि इस क्षेत्र में डीटीवार बिलिंग शुरू होने से पहले बिलिंग करने वाले मीटर रीडर का नाम व पता उपलब्ध कराएं। ताकि उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

60 उपभोक्ताओं पर 8 लाख का बकाया चढ़ा शहर के 60 उपभोक्ताओं के मीटर में 1.15 लाख यूनिट स्टोर मिली। इस रीडिंग का पैसा चार्ज होने से अब 60 उपभोक्ताओं पर करीब 8 लाख का बिजली बकाया चढ़ गया है। अब इन उपभोक्ताओं को एकमुश्त हजारों रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।

डीटीवार बिलिंग में उन मीटर रीडरों की कारगुजारी समाने आ रही है जिन्होंने अगस्त माह के पहले घर बैठे मनमारी रीडिंग दर्ज कर बिल बनाया। इससे विभाग और उपभोक्ता दोनों को चपत लग रही थी। ऐसे मीटर रीडरों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। नई बिलिंग एजेंसी को सूची देकर कहा जाएगा कि इन सभी मीटर रीडरों को किसी भी हालत में नहीं रखा जाना है।

Advertisement
Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement

टॉप न्यूज़

अपराध1 minute ago

गोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद

उत्तर प्रदेश2 hours ago

रायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!

अयोध्या12 hours ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

गोरखपुर शहर1 month ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़1 month ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया1 month ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर1 month ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

गोरखपुर ग्रामीण1 month ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर1 month ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

गोरखपुर ग्रामीण1 month ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

गोरखपुर शहर1 month ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

Gorakhpur Crime News
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़1 month ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर1 month ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर1 month ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया1 month ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

अयोध्या12 hours ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

उत्तर प्रदेश2 hours ago

रायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

042875
Total views : 50163


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page