गोरखपुर ग्रामीण
प्रत्येक बुधवार को पुलिस अधिकारी आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बेलघाट में लगी चौपाल
गोरखपुर।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन टांडा के द्वारा थाने की कार्यप्रणाली सुधारने,जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण, अपराध नियंत्रण कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने हेतु प्रत्येक बुधवार को जिले के चिन्हित थानो पर पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार रात्रि प्रवास किये जाने के आदेश के क्रम मे बुधवार बेलघाट थाने में चौपाल लगाई गई।एसपी क्राइम डॉक्टर महेंद्र पाल सिंह बेलधाट एवं जनपद के अन्य 16 थानों पर राजपत्रित अधिकारियों के द्वारा सायंकाल 05 बजे से पुलिस चौपाल” लगाकर जनता की समस्याओं को सुना गया व रात्रि प्रवास भी किया गया । थाने पर मौजूद रहकर चौकीदारो व पुलिस कर्मियो से सीधा संवाद किया तथा थानाक्षेत्र का भ्रमण कर थाने की कार्यप्रणाली को और भी बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा चलाए जा रहे अभियान “पुलिस चौपाल” के तहत एसपी क्राइम बेलधाट थाना के सीसीटीएनएस कार्यालय, थाने का रजिस्टर, थाना परिसर, महिला हेल्पडेस्क, मेस इत्यादि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा थाना क्षेत्र के चौकीदारो व BPO(बीट पुलिस आफिसर) के साथ मीटिंग कर आवश्यक निर्देश दिए।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
ताज़ा ख़बर5 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर5 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
