अपराध
सिकरीगंज थाना क्षेत्र के सतोरा गाँव के एक युवा की हिमांचल में मौत, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया
कुईं बाजार, गोरखपुर
हिमाचल प्रदेश में गोरखपुर निवासी युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाया
हिमांचल प्रदेश के सदर जनपद मंडी में सिकरीगंज थाना क्षेत्र के सतोरा निवासी धर्मवीर (26) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार को मृतक के पिता श्याम नारायण को धर्मवीर के एक मित्र ने फोन करके कहा कि धर्मवीर की मृत्यु हो गई है।
मृतक के पिता श्याम नारायण का कहना है कि लड़का धर्मवीर सात साल से हिमांचल प्रदेश के सदर जनपद मंडी में टाइल्स लगाने का काम करता था, जो सिकरीगंज क्षेत्र के ही बनकटी निवासी ठेकेदार राकेश के अंडर में था। वह भी बीच-बीच में घर आया करता था। 17 जुलाई को धर्मवीर ने फोन करके बताया कि काम करने के पैसे मांगने पर ठेकेदार राकेश, भीम और पम्मी बुरी तरह से मारे गए हैं। उसी दिन ठेकेदार ने फोन किया और बताया कि आपका लड़का आत्महत्या करने के लिए कहीं चला गया है। 18 जुलाई को राकेश ने सदर थाने में भी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
- रवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
- गोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
- सपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
- गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
- मोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
रविवार को सदर थाने और एक रिश्तेदार ने फोन किया और बताया कि आपके लड़के धर्मवीर की मौत हो गई है और उसका शव जिला अस्पताल में पड़ा है। परिवार का आरोप है कि राकेश ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर धर्मवीर की हत्या की है। धर्मवीर तीन भाई-बहनों में दूसरा था। किसी का विवाह नहीं हुआ है। पिता घर पर रहते हैं, जबकि भाई-बहन शिक्षण कार्य करते हैं। धर्मवीर ही घर की देखभाल एवं घर की जिम्मेदारी संभालता था। उसके निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने सिकरीगंज पुलिस को घटना का पूरा विवरण देते हुए तहरीर दी, लेकिन मामला हिमांचल प्रदेश का होने के कारण वहीं भेजा गया।
इस घटना के संबंध में सिकरीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि घटना हमारे क्षेत्र की नहीं है, मृतक के पिता को घटनास्थल पर स्थित थाने पर शिकायत करने को कहा गया है।

अब परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।
#GorakhpurNews, #HimachalCrime #JusticeForDharmveer #SuspiciousDeath #TileWorkerDeath
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
ताज़ा ख़बर6 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर6 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
-
गोरखपुर शहर12 hours agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
गोरखपुर शहर7 hours agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
