उत्तर प्रदेश
गोरखपुर के सिकरीगंज डिविजन के कई इलाकों में 21 जुलाई को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
सिकरीगंज, गोरखपुर, 20 जुलाई 2025
गोरखपुर बिजली कटौती को लेकर विद्युत विभाग ने 21 जुलाई के लिए अलर्ट जारी किया है।…
विद्युत वितरण खण्ड सिकरीगंज से सम्बधित उपखंड अधिकारी धुरियापार/सिकरीगंज आशीष कुमार मिश्रा ने दी जानकारी है कि दिनांक 21 जुलाई 2025 को 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र धुरियापार से निर्गत समस्त 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रातः 10:00 बजे से सायं 3:30 बजे तक बाधित रहेगी।
उपखंड अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि इस दौरान उपकेन्द्र पर 11 केवी के जर्ज़र पुराने पैनलों को बदलने का कार्य किया जाएगा।
इसी दिन 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र विधनापार पर भी जर्ज़र व पुराने 11 केवी फीडर पैनलों को बदलने का कार्य कराया जाएगा, जिसके चलते सायं 4:30 बजे से 6:00 PM तक विधनापार से निर्गत पोषित समस्त फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उनके अनुसार, धुरियापार उपकेन्द्र पर पुराने और जर्ज़र 11 केवी पैनलों को हटाकर नए पैनलों को स्थापित किया जाएगा, जिससे बिजली की आपूर्ति में सुधार होगा। यह कार्य उपभोक्ताओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अपनी दैनिक जरूरतों जैसे पानी भरना, खाना बनाना, मोबाइल चार्जिंग आदि कार्य पहले से ही पूरा कर लें। विभाग ने साफ कहा है कि यह गोरखपुर बिजली कटौती एक जरूरी मरम्मत कार्य के कारण हो रही है और इसका उद्देश्य भविष्य में बेहतर आपूर्ति देना है।
बिजली विभाग का यह कदम न केवल तकनीकी सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे उपभोक्ताओं को लंबे समय तक निर्बाध बिजली आपूर्ति भी सुनिश्चित हो सकेगी। मरम्मत के उपरांत पैनलों की क्षमता में वृद्धि होगी और फाल्ट की संभावनाएं भी कम होंगी।
यदि मौसम या किसी तकनीकी कारण से कार्य में देरी होती है, तो विभाग पुनः समय-सारणी की जानकारी देगा।
उन्होंने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय से पानी भरने व अन्य आवश्यक कार्य निपटा लें, ताकि विद्युत कटौती के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।
= राष्ट्रहित में बिजली बचायें =

- प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक – 20.07.2025 - दिनांक 21.07.2025 को 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र धुरियापार से निर्गत समस्त 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रातः 10:00 बजे से सायं 3:30 बजे तक बाधित रहेगी। उक्त समय में उपकेन्द्र पर 11 केवी के जर्ज़र पुराने पैनलों को बदलने का कार्य किया जायेगा।
- साथ ही 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र विधनापार पर भी जर्ज़र व पुराने 11 केवी फीडर पैनल बदलने का कार्य कराया जाएगा, जिसमें सायं 4:30 बजे से 6:00 PM तक दिनांक 21.07.2025 को विद्यापार उपकेन्द्र से पोषित समस्त फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
- अतः सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि समय से अपने पानी भरने व अन्य आवश्यक कार्य कर लें ताकि कोई बाधा न हो।
- = राष्ट्रहित में बिजली बचायें =

प्रभावित क्षेत्र:
- धुरियापार उपकेन्द्र से जुड़े गाँव और कस्बे
- विद्यापार उपकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र
-
गोरखपुर ग्रामीण7 days agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर6 days agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
देवरिया6 days agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
-
ब्रेकिंग न्यूज़1 day agoअतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
