अपराध
सिकरीगंज थाना क्षेत्र के सतोरा गाँव के एक युवा की हिमांचल में मौत, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया
कुईं बाजार, गोरखपुर
हिमाचल प्रदेश में गोरखपुर निवासी युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाया
हिमांचल प्रदेश के सदर जनपद मंडी में सिकरीगंज थाना क्षेत्र के सतोरा निवासी धर्मवीर (26) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार को मृतक के पिता श्याम नारायण को धर्मवीर के एक मित्र ने फोन करके कहा कि धर्मवीर की मृत्यु हो गई है।
मृतक के पिता श्याम नारायण का कहना है कि लड़का धर्मवीर सात साल से हिमांचल प्रदेश के सदर जनपद मंडी में टाइल्स लगाने का काम करता था, जो सिकरीगंज क्षेत्र के ही बनकटी निवासी ठेकेदार राकेश के अंडर में था। वह भी बीच-बीच में घर आया करता था। 17 जुलाई को धर्मवीर ने फोन करके बताया कि काम करने के पैसे मांगने पर ठेकेदार राकेश, भीम और पम्मी बुरी तरह से मारे गए हैं। उसी दिन ठेकेदार ने फोन किया और बताया कि आपका लड़का आत्महत्या करने के लिए कहीं चला गया है। 18 जुलाई को राकेश ने सदर थाने में भी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
- UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक का अखिलेश यादव और मायावती ने किया समर्थन, फैसले को बताया न्यायोचित
- 40 दिन में गोमाता को राज्य माता घोषित करें, नहीं तो आंदोलन होगा… शंकराचार्य का योगी सरकार को अल्टीमेटम
- UP Cabinet Decision: यूपी के 15 लाख शिक्षकों व कर्मियों को बड़ी राहत, अब मिलेगा मुफ्त कैशलेस इलाज
- भारत वित्तीय सत्र: पहले बजट से लेकर आज तक का सफर; क्या 2026 के बजट में होगा बड़ा उलटफेर?
- महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन हादसे में निधन, बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश; 5 लोगों की मौत
रविवार को सदर थाने और एक रिश्तेदार ने फोन किया और बताया कि आपके लड़के धर्मवीर की मौत हो गई है और उसका शव जिला अस्पताल में पड़ा है। परिवार का आरोप है कि राकेश ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर धर्मवीर की हत्या की है। धर्मवीर तीन भाई-बहनों में दूसरा था। किसी का विवाह नहीं हुआ है। पिता घर पर रहते हैं, जबकि भाई-बहन शिक्षण कार्य करते हैं। धर्मवीर ही घर की देखभाल एवं घर की जिम्मेदारी संभालता था। उसके निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने सिकरीगंज पुलिस को घटना का पूरा विवरण देते हुए तहरीर दी, लेकिन मामला हिमांचल प्रदेश का होने के कारण वहीं भेजा गया।
इस घटना के संबंध में सिकरीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि घटना हमारे क्षेत्र की नहीं है, मृतक के पिता को घटनास्थल पर स्थित थाने पर शिकायत करने को कहा गया है।

अब परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।
#GorakhpurNews, #HimachalCrime #JusticeForDharmveer #SuspiciousDeath #TileWorkerDeath
