ताज़ा ख़बर
बरेली की शबाना बनी शिवानी, अरविंद के साथ लिए सात फेरे
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुस्लिम युवती ने मंगलवार को हिंदू धर्म अपनाकर शादी की और अपना नाम भी बदल लिया। बरेली जिले के फरीदपुर की रहने वाली 21 साल की शबाना अब शिवानी बन गई है । उसने अरविंद के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली है। आश्रम में गोमूत्र और गंगाजल से शबाना का शुद्धिकरण करवाया गया, उसके बाद मंत्रोच्चार से शबाना ने अरविंद के साथ सात फेरे लिए। मिली जानकारी के अनुसार, फरीदपुर के भगवंतापुर की रहने वाली शबाना बगल के गांव केरुआ के रहने वाले अरविंद से प्रेम करती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!#Bareilly #UttarPradesh #BareillyNews #UPNews #Conversion #MuslimWoman #Shabana #India #पूर्वांचलभारतन्यूज #purvanchalbharatnews #bareilly-news
Continue Reading
