गोरखपुर ग्रामीण
बच्ची के साथ अश्लील हरकत के मामले में डायट प्राचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गोरखपुर।
गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के संतहुसैन नगर कालोनी निवासी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौशल किशोर अपने घरेलू काम के लिए बहेरा थाना क्षेत्र के जिला दरभंगा बिहार से 9 वर्षीय बच्ची को 6 माह पूर्व बुलवाए थे | बच्ची के गांव का ही विनीत कुमार पुत्र बैजू बच्ची को लिखाने पढ़ाने के नाम पर लेकर आया था लेकिन पढ़ाने के नाम पर बच्ची से नौकरानी का काम करवाते थे | बच्ची को बीएसए द्वारा अश्लील बीडियो व गलत हरकत से आजीज आकर बच्ची ने 31 अगस्त की देर रात 112 नंबर पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी |
मौके पर 112 नंबर पुलिस , गुलरिया पुलिस व चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम पहुंचकर बच्ची का बयान दर्ज की | चाइल्ड हेल्पलाइन ने बच्ची को पूछताछ के बाद अपने साथ लेकर गयी है | बीएसए की पत्नी बिहार में शिक्षिका है |
10 सितम्बर शुक्रवार की शाम बच्ची के पिता के तहरीर पर गुलरिहा पुलिस डायट प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड,एस सी एस टी एवम पास्को एक्ट के साथ बाल श्रम अधिनियम धारा 14 के खिलाफ मुकदमा पँजिकृत कर ली है।
