ताज़ा ख़बर
पिकप व आटो में टक्कर, ऑटो चालक का मौके पर ही मौत
पूर्वांचल भारत न्यूज़
खोराबार थाना क्षेत्र के भैंसहां तिराहे पर बृहस्पतिवार की भोर में ऑटो और पिकप में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो चालक की मौत हो गई। आटो चालक मिश्री लाल कनौजिया पुत्र परशुराम कनौजिया उम्र 40 वर्ष निवासी मोतीराम अड्डा धोबियान टोला थाना झंगहा अपने आटो से मोतीराम अड्डा से कुसम्ही बाजार की तरफ जा रहे थे। अभी वह भैंसहां चौराहे पर पहुंचे थे तभी सामने से आ रही पिकप से भिड़ंत हो गई। पिकप चालक मौके से फरार हो गया।
Continue Reading
