टॉप न्यूज़
मुस्लिम संगठनों ने कल कर्नाटक बंद का ऐलान किया, हिजाब विवाद पर SC होली के बाद करेगा सुनवाई
पूर्वांचल भारत न्यूज़
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हिजाब विवाद में कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिए सीनियर एडवोकेट संजय हेगड़े ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जेंट सुनवाई की अपील दाखिल की. इसके जवाब में कोर्ट ने कहा है कि होली की छुट्टियों के बाद इस मामले से जुड़ी अपीलों पर सुनवाई करने पर विचार करेंगे।
आपको बता दें कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुस्लिम संगठन अमीर-ए-शरियत ने कल गुरुवार को कर्नाटक बंद का ऐलान किया है। संगठन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हाईकोर्ट का फैसला निराशाजनक है और सभी ऊलेमाओं और मस्जिदों के ईमामों ने शांतिपूर्ण बंद का आह्वान किया है।
वही एक तरफ कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपने फैसले में हिजाब पर बैन को बरकरार रखा था। फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने दो अहम बातें कहीं। पहली- हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है।
दूसरी- स्टूडेंट्स स्कूल या कॉलेज की तयशुदा यूनिफॉर्म पहनने से इनकार नहीं कर सकते।
-
अयोध्या1 day agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश23 hours agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध20 hours agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश13 hours agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध12 hours agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
