गोरखपुर ग्रामीण
उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव उरुवा ब्लाक पर हुआ संपन्न
पूर्वांचल भारत न्यूज़ उरुवा/गोरखपुर
शुक्रवार को विकास खंड उरुवा के सभागार में उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार भारती की अध्यक्षता में चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी हरेराम यादव के देखरेख में सर्वसम्मति से योगेन्द्रनाथ यादव को ब्लॉक अध्यक्ष,रमेश कुमार को उपाध्यक्ष,गंगा प्रसाद को महामंत्री,श्रवण कुमार पाण्डेय को कोषाध्यक्ष चुना गया।
मुख्य अतिथि भाजपा डॉक्युमेंट्स विभाग के जिला संयोजक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृपाशंकर दुबे उर्फ जुगुनू दुबे ने कहा कि सफाई कर्मियों का सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है। सभी लोग अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। जो भी समस्याएं आएगी। उसका निस्तारण करने के लिए निरन्तर प्रयास करूंगा।
इस अवसर पर महेश कुमार, जितेंद्र उपाध्याय, आदित्य सिंह,मनीष कुमार, दिलीप गुप्ता, श्रीकृष्ण, सोनू गोस्वामी, मधुसूदन यादव, सहित आदि लोग उपस्थित थे।
