गोरखपुर शहर
क्रेजी ब्रेड फैक्टरी में लगी भीषण आग, पुलिसकर्मियों ने काबू पाकर बचाई सैकड़ों मजदूरों की जान<
पूर्वांचल भारत न्यूज़ सहजनवां/गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सहजनवां के गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर 13 स्थित क्रेजी ब्रेड फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस दौरान फैक्टरी में मौजूद सैकड़ों मजदूर आग में फंस गए। चीख-पुकार मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं आग में फंसे सभी मजदूरों को पुलिस ने सकुशल बाहर निकाला। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,शनिवार की सुबह करीब 05:00 बजे गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर 13 स्थित क्रेजी ब्रेड फैक्टरी में आग लगने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं फैक्टरी के अंदर फंसे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग के डर से दो मजदूरों ने छत से छलांग लगा दी। जिससे एक को मामूली चोट लगी तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पुलिसकर्मियों ने सीढ़ी लगाकर अंदर फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाला। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।घटना की सूचना पर एसएसपी डॉ.विपिन ताड़ा, एसपी नाथ मनोज कुमार अवस्थी, गीडा थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज, पिपरौली पुलिस चौकी प्रभारी विवेक रंजन एवं सहजनवां थाने की फोर्स, खजनी थाने की फोर्स, फायर ब्रिगेड के आला अधिकारी, सीएफओ गोरखपुर डीके सिंह, प्रभारी फायर ब्रिगेड गोरखपुर रणजीत सिंह, प्रभारी गीडा अमरचंद सरोज मौके पर मौजूद रहे। वहीं फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां व चार जेसीबी की मदद से आग पर काबू पाया गया।
गीडा थाना प्रभारी विनय कुमार सरोज ने बताया कि आग जिस फैक्टरी में लगी थी वहां सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को गीडा के अन्य फैक्टरियों से आग बुझाने के लिए पानी लेना पड़ा। क्रेजी फैक्टरी के अंदर पर्याप्त पानी के संसाधन नहीं थे। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा अधिकृत रूप से टीन शेड डालकर कूड़ा कबाड़ा रखा गया था। फैक्टरी की बाउंड्री तोड़ने के उपरांत काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
-
अयोध्या2 weeks agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध4 days agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
अपराध2 weeks agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
अपराध2 weeks agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
-
लखनऊ1 week agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
उत्तर प्रदेश2 days agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 days agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
