टॉप न्यूज़
मुलायम सिंह यादव पहुंचे सपा दफ्तर: जनवादी यात्रा के समापन पर अखिलेश ने पैर छूए और अपनी कुर्सी पर बिठाया, बोले- अबकी बार 400 पार, BJP का सफाया होगा |
जनवादी पार्टी, समाजवादी पार्टी की सहयोगी की तरफ से प्रदेश के 28 जिलों में निकाली गई जनवादी-जनक्रांति यात्रा गुरुवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पहुंची। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी पहुंचे। उन्हें देखते ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया और अपनी कुर्सी पर बिठाया। भीड़ देखकर गदगद हुए मुलायम सिंह ने कहा, आज मन खुश हो गया। पूरा हाल और पार्टी कार्यालय भरा है। इस भीड़ को 2022 चुनाव में इसी तरह समाजवादी पार्टी अपनी ताकत के तौर पर उपयोग करके सत्ता में काबिज होने का कार्य करेगी। 2022 में समाजवादी की सरकार बन रही है। इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा, नेताजी का आना सोने पर सुहागा हो गया।

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि इस बार भाजपा का सफाया हो जाएगा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा, यह यात्रा जिन इलाकों से होकर निकली हैं, वहां पर भाजपा का सफाया हो जाएगा। इसलिए समाजवादियों ने कहा है कि इस बार 400 पार। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई, लेकिन सिलेंडर की कीमत कितनी हुई? दोगुनी हुई की नहीं हुई। लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रहीं, डायल-100 को बर्बाद BJP ने कर दिया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि एक सितंबर को जनादेश यात्रा की शुरुआत हुई है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज इसका नेतृत्व कर रहे हैं। व्यापार मंडल की सभाएं हो रही हैं। किसान पटेल यात्रा भी हो रही है। ये यात्राएं तब तक चलेंगी, जब तक भाजपा का सफाया नहीं कर देती है। अखिलेश ने संजय सिंह चौहान से कहा, आप के समाज के साथ भाजपा ने छल किया है। जरूरत पड़ी तो हम आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।
जनवादी पार्टी अध्यक्ष बोले- हमारे समाज का 90 फीसदी वोट सपा को
- जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने कहा, आज हमारी जनक्रांति यात्रा का लखनऊ में समापन हो रहा है। इस यात्रा के माध्यम से हम लोग जनता के पास गए। भाजपा किस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी। भाजपा ने लोकसभा के चुनाव में 80 सीटों में हमारे समाज को एक भी सीट नहीं दी। हमारा समाज 90 प्रतिशत वोट समाजवादी पार्टी को देगा।
- भाजपा ने कहा पिछड़ो का हिस्सा पिछड़ा खा रहा है। भाजपा की देने की नीयत नहीं है। अगर देने की नियत होती तो जातीय जनगणना करती। चुनाव से पहले हमारी पार्टी लखनऊ में अंबेडकरनगर मैदान में बड़ी रैली करेगी। 14 नवंबर को हम बड़ी रैली करेंगे। जिससे हमारे समाज का एक भी वोट भाजपा को न जाए।
सपा में हुए शामिल-
संजीव त्यागी ने बसपा छोड़कर आज सपा का दामन थाम लिया। इसके अलावा पूर्व मंत्री विवेक सिंह पुत्र ईशान सिंह, मंजिला विवेक सिंह ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सपा की सदस्यता हासिल की है।
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoदीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह का असमय निधन
-
उत्तर प्रदेश1 week agoबरेली DM पर ‘बंधक बनाने’ के आरोपों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक में क्या हुआ? ADM ने सामने रखी पूरी तस्वीर
-
उत्तर प्रदेश1 week agoबिना पुख्ता साक्ष्य जेल भेजने का आरोप: बांसगांव पुलिस पर सवाल, पीड़ित परिवार ने SSP से मांगा न्याय
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoउरुवा बाज़ार नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में हंगामा, सभासदों पर अभद्रता के आरोप, थाने में दी गई शिकायत
-
ताज़ा ख़बर1 week agoUGC Rules 2026: यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में जातिगत भेदभाव पर नए नियम, 4 बड़े सवालों के साथ क्यों बना सवर्ण बनाम SC/ST-OBC का मुद्दा
-
गोरखपुर ग्रामीण7 days agoGorakhpur: गोला उपनगर में माल लदी मैजिक नहर में पलटी, चालक बाल-बाल बचा… स्कॉर्पियो चालक फरार
-
अपराध7 days agoगोरखपुर में जमीन विवाद बना जानलेवा, बेटे की हत्या मामले में एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoचार हत्याएं, एक सच्चाई: एटा में बेटे ने ही रची खूनी साजिश, एक ही झटके में परिवार के चार सदस्यों की हत्या
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoगोरखपुर में शुरू होंगी मुख्यमंत्री जनता सेवा बसें: 11 ग्रामीण रूटों पर 20% सस्ता किराया, यात्रियों को मिलेगी नियमित सुविधा
