उत्तर प्रदेश
अरुण गुप्ता को मिला बिरंगाना यूथ आईकॉन अवॉर्ड 2020
गोरखपुर ग्रामीण
जनपद मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर आर्य नगर प्रांगण में आयोजित हुए बिरंगाना नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2020 के तहत कोरोना काल से लगायत अबतक के सामाजिक व बौद्धिक कार्यो सहित लोगो तक भोजन व जन सहायता कार्यो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज सेवीयों को बिरंगाना यूथ आइकॉन देकर सम्मानित किया गया।बिरंगाना एनजीओ के डायरेक्टर विशाल कश्यप के नेतृत्व में सम्मान सभा का योजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रामानंद सागर द्वारा निर्देशित रामायण धारावाहिक में माता सीता का जीवंत अभिनय करने वाली दीपिका चिखलिया द्वारा सम्मान वितरित किया गया ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सम्मान सभा को संबोधित करते दीपिका ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमो के आयोजन से देश के युवाओं के अंदर सामाजिक कार्य के प्रति नये उर्जा के साथ रूचि पैदा होती है।साथ ही आयोजक मण्डल की भी सराहना की।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में श्री रामनगरी के बाद पूर्वांचल में गोरक्षनाथ की धरती पवित्र पावन मानी जाती है। यह प्रदेश का एसा जनपद है की यहां की संस्कृति और प्रतिभा पुरे विश्व में अपना योगदान दे रही है। गोरखपुर के लोगो द्वारा दिये गये प्यार को मैं कभी भूल नहीं पाऊंगी।संबोधन के पश्चात संस्था द्वारा नामित लोगों को आवार्ड से सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं भी दी।
संस्था द्वारा सम्मान समारोह मे 60 लोगों को भिन्न-भिन्न कैटेगरी में अवार्ड से सम्मानित किया गया।
जिनमे इंस्पेक्टर डॉ शालनी सिंह रानी लक्ष्मी बाई सम्मान , पूर्व मेयर डा अंजू चौधरी को एक्सीलेंस सम्मान , डा सत्या पांडे, डॉ प्रियंका वर्मा, मधुमिता बनर्जी को करोना योद्धा सम्मान अमरनाथ जयसवाल, , विजय श्रीवास्तव, विश्वजीत सिंह सोलंकी,अरुण गुप्ता, ममता जायसवाल, चित्रा त्रिपाठी, दुर्गेश बजाज को युथ आइकान अवार्ड के अलावा भाजपा नेत्री अस्मिता चंद को वीरांगना सम्मान से सम्मानित किया गया ।
इनके अलावा 20 अन्य महिलाओं को भी विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया
वही गोरखनाथ मंदिर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा लगाये जाने वाले जनता दरबार में उनकी उनुपस्तिथि में जन समस्याओ को सुन कर संबंधित अधिकारीयो से जन समस्याओ को रूबरू कराने वाले द्वारका तिवारी को लाइफ अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान दिया गया ।
कार्यक्रम में आयोजक मण्डल के अलावा प्रमुख रूप से अभिनेता अक्षय कुमार के गुरु सीके सिंह, भोजपुरी एक्टर कृष्ण कुमार, नेपाल सिनेमा केट्टा सिवा श्रेष्टा उपस्थित रहे।
-
अयोध्या20 hours agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश10 hours agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध8 hours agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश28 minutes agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
