उत्तर प्रदेश
बसपा के कद्दावर नेता रह चुके ब्रजेश कुमार सपा में शामिल
गोरखपुर।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बसपा के जिलाध्यक्ष व मुख्य जोन कोआर्डिएटर रह चुके ब्रजेश कुमार ने शनिवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर सपा की सदस्यता ग्रहण की। ब्रजेश कुमार के सपा में शामिल होने के बाद से चिल्लूपार व बांसगांव क्षेत्र में राजनीतिक उलट-फेर की संभावना जताई जा रही है।
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व मुख्य जोन कोआर्डिनेटर ब्रजेश कुमार ने लोकसभा चुनाव के कुछ माह बाद ही पार्टी के कुछ नेताओं की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर पार्टी से इस्तिफा दे दिया था। और सोशल मीडिया पर सपा मुखिया की नीतियों एवं विचारधारा की तारीफ किया था। जिसके बाद से ही उनके सपा में शामिल होने के कयास लगाये जा रहें थे। इसी कड़ी में शनिवार को पूर्व बसपा नेता ब्रजेश कुमार ने समर्थकों संग लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को डा अम्बेडकर का चित्र भेंट कर उनके समक्ष पार्टी में शामिल हो गए।
इनके साथ चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य घनानंद यादव भी मौजूद रहे। इनके सपा में शामिल होने पर जिले में दलित राजनीति के साथ ही बांसगांव विधान सभा क्षेत्र का सियासी माहौल बदलने लगा है।
इनके सपा में शामिल होने पर विधान सभा बांसगांव एवं चिल्लूपार के ढेर सारे समाजवादी विचार धारा के लोगो एवं पदाधिकारियों ने उन्हें सोशल मीडिया एवं होर्डिंग व बैनर के माध्यम बधाई देने वालों का तांता लगा है। और सपाईयों ने नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ब्रजेश कुमार के सपा में शामिल होने पर दलितों में पैठ बढेगी और पार्टी को मजबूती मिलेगी।
-
गोरखपुर ग्रामीण7 days agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर6 days agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
देवरिया6 days agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
-
ब्रेकिंग न्यूज़1 day agoअतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
