अपराध
पति के दूध में पत्नी मिलाती थी नशीली दवा,फिर…
यूपी के बरेली जिले प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। एक महिला पति को धोखा देकर सिपाही संग रंगरेलियां मनाती थी। उसके इस काम में सिपाही पूरी मदद करता था। सिपाही प्रेमिका को नशीली गोलियां लाकर देता था। इसके बाद प्रेमिका सर्राफ पति को दूध में नशीली गोलियां मिलाकर उसे सुला देती थी। पति के गहरी नींद में होने के बाद सिपाही प्रेमिका के घर जाकर पूरी रात उसके साथ ही बिताता था। एक दिन पेट खराब होने की वजह से सर्राफ ने पत्नी द्वारा दिया गया दूध का गिलास किनारे रख दिया। वह बिना दूध पिए है बेड पर लेट गया। पति के दूध न पीने से अनजान महिला ने अपने प्रेमी सिपाही को घर बुलाया और रोजाना की तरह उसके साथ रंगरेलियां मनाने लगी। सर्राफ को शक होने पर जब वह कमरे में पहुंचा तो पत्नी को सिपाही की बाहों में देखकर वह दंग रह गया। इसके बाद सर्राफ ने दोनों का वीडियो बनाया और पुलिस को सूचना दी। इस बात को लेकर काफी हंगामा भी हुआ।
कैंट थाने के एक सिपाही ने सर्राफ की पत्नी से मोहब्बत में उसके घर के पास किराए का कमरा लिया। इसके बाद सर्राफ को सुलाने के लिए नींद की गोलियां देने लगा। दोनों की मोहब्बत का खुलासा होते ही जमकर हंगामा हुआ। एसएसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। पूरे प्रकरण की जांच सीओ को दी गई है। कैंट थाने में तैनात सिपाही अंकुर की ड्यूटी क्षेत्र में थाने के आसपास रहती थी। इस दौरान सिपाही का अफेयर सर्राफ की पत्नी के साथ हो गया। पहले उसने सर्राफ के साथ दोस्ती की। उसका सर्राफ के घर आना-जाना शुरू हो गया। सर्राफ की पत्नी से उसकी मोबाइल पर बातचीत और चैटिंग शुरू हो गई।
बातचीत का सिलसिला काफी आगे तक बढ़ गया। दोनों में जिस्मानी संबंध भी हो गए। सिपाही सर्राफ की पत्नी को नींद की की गोलियां लाकर देता था। पत्नी नींद की गोलियों को दूध में मिलाकर पति को पिला देती थी। जिसके बाद सर्राफ सो जाता था। इसके बाद सिपाही और सर्राफ की पत्नी दोनों एक साथ रहते थे। एक दिन सर्राफ ने दूध नहीं पिया उसका पेट ठीक नहीं था। उसने दूध का गिलास अपने पास रख लिया, लेकिन इसकी जानकारी उसकी पत्नी को नहीं हुई। सिपाही उसी रात करीब एक बजे सर्राफ के घर पहुंचा और वह अपनी प्रेमिका सर्राफ की पत्नी के साथ बेड पर था। इसी दौरान सर्राफ की आंख खुल गई। उसने दोनों को एक साथ देखकर उनका वीडियो बनाया। इसके बाद वहां काफी हंगामा हुआ। सिपाही ने सर्राफ को जान से मारने की धमकी दी। मामले की जानकारी रात में ही कैंट थाना पुलिस को दी गई।
सर्राफ की सूचना के बाद इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह सिपाही अंकुर को लेकर थाने आए। उसे हवालात में बंद कर दिया गया। पूरे मामले की रिपोर्ट एसएसपी को भेजी गई। एसएसपी ने पहले सिपाही को सस्पेंड करने की चेतावनी दी। बाद में उसे लाइन हाजिर कर दिया गया।
कैंट थाने के तीन सिपाहियों ने मिलकर सर्राफ के घर के पास किराए पर कमरा लिया था, जब सिपाही अंकुर सर्राफ के घर जाता था तो अन्य सिपाही इसकी निगरानी करते थे। सिपाहियों की जानकारी में पूरा मामला चल रथा, लेकिन उन्होंने दोस्ती निभाई और इसकी सूचना इंस्पेक्टर या अन्य अधिकारियों को नहीं दी। इस वजह से अन्य सिपाहियों के खिलाफ भी मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि एक सिपाही किसी सर्राफ के घर घुस गया था। उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
लखनऊ3 weeks agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर5 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर5 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
