अपराध
बेलघाट में दो सगे भाइयों को मनबड़ो ने मारी गोली
बेलघाट में दो सगे भाइयों को मनबड़ो ने मारी गोली
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोरखपुर /बेलघाट कस्बे के निवासी संजय एवं उनके भाई रंजय पुत्र धुरई बेलदार को सोमवार देर रात घर से बुलाकर बेलघाट चौराहे पर मनबढ़ो ने गोली मार दिया और फरार हो गए। दोनों को पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। जिसमें संजय की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलघाट कस्बे के बेलदारी टोला निवासी संजय घर पर सोया हुआ था लगभग 9:30 से 10:00 बजे रात में बेलघाट निवासी कृष्णा अग्रहरी पुत्र रमेश ने फोन करके संजय को चौराहे पर बुलाया जहां पर उनकी पिता का मेडिकल स्टोर है उसी के बगल में शिवम सिंह की एक बेकरी की दुकान है।इसी दुकान पर कुछ लोग पहले से बैठे हुए थे संजय जब घर से चलने लगा तो उसके पीछे उसका छोटा वाला भाई भी टोकते हुए साथ में चल दिया। संजय जब पहुंचा तो कुछ लोग पहले से बैठे थे और इन दोनों को उठा लिया।कस्बे में ही पहले संजय को गोली मार दिया।बीच-बचाव के लिए उसका छोटा भाई रंजय पहुंच गया उसको भी गोली मार के लोग फरार हो गए।
घटना के पीछे कई तरह की बातें आ रही हैं।सोमवार शाम को भी संजय और कृष्णा बीच कहासुनी हुआ था। इसके अलावा बीडीसी के चुनाव में एक ही वार्ड से कृष्णा और संजय दोनों लोग दावेदार थे। संजय लास्ट में पर्चा नहीं भरे और अंतिम दिन कृष्णा अपना परचा वापस ले लिए।घटना का कारण चुनावी रंजिश बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही
बेलघाट और सिकरीगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई । संजय की उम्र 22 साल है और रंजय की उम्र 17 साल है संजय की पत्नी प्रेग्नेंट है एक 2 साल का बच्चा है।घटना के बाद से ही संजय की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
-
अयोध्या1 day agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश24 hours agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध22 hours agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश14 hours agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध13 hours agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
