गोरखपुर शहर
कपड़ा व्यवसायी के दुकान में चोरी कर चोरों ने पुलिस की नीद उड़ाई
गोरखपुर।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पिपराइच थाना क्षेत्र के कस्बे में हनुमान मंदिर चौराहे पर गुरुवार की रात चोर रेडीमेड कपड़े की दुकान का टिन शेड हटाकर नकदी समेत कीमती सामान उठा ले गए।
सुबह चोरी की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। लगातार दो दिनों से रात में चोरी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।
सुबह चोरी की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी।
पिपराइच हनुमान मंदिर चौराहे पर क्षेत्र के महुंअवा खुर्द निवासी आकाश विश्वकर्मा की रेडीमेड कपड़े की दुकान है। गुरुवार रात चोर दुकान का टिन शेड हटाकर घुसे और दुकान के गल्ले में रखा 20 हजार नकद और करीब 50 हजार रुपये का कपड़ा चुरा ले गए। शुक्रवार की सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल 112 नम्बर पर फोन कर पुलिस को सूचना दिए। बुधवार की रात भी अनिल सिंह के किराना की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। लगातार दो रात से चोरी की घटना होने से स्थानीय व्यापारियों में पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर आक्रोश व्याप्त है।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
ताज़ा ख़बर6 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर7 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
-
गोरखपुर शहर1 day agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
गोरखपुर शहर1 day agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
