अपराध
युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजन बोले– पुलिस कर रही थी मानसिक उत्पीड़न
झंगहा, गोरखपुर, 30 जुलाई 2025
गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र में एक युवक ने कथित तौर पर पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 22 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है, जो डीहघाट गांव का निवासी था।
परिवार वालों का आरोप है कि आकाश पर दहेज उत्पीड़न का झूठा मुकदमा दर्ज होने के बाद, बरही पुलिस चौकी के अधिकारियों ने परिवार से लगातार पैसे की मांग की। पुलिस ने जेल भेजने की धमकी देकर कई बार चौकी बुलाया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
आकाश की चाची रीता देवी ने मंगलवार को जनसुनवाई पोर्टल पर पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि उसी दिन आकाश के पिता को चौकी में बैठाकर शाम को घर भेजा गया और अगले दिन फिर बुलाया गया था। बुधवार की सुबह आकाश ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।
दहेज उत्पीड़न का मामला था दर्ज
जानकारी के मुताबिक, आकाश की शादी 9 अप्रैल 2024 को कविता नाम की युवती से हुई थी। कविता ने 11 जुलाई को आकाश और उसके परिजनों के खिलाफ एक लाख रुपये नकद और बुलेट बाइक की मांग, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।
पुलिस ने आरोपों से किया इनकार, जांच जारी
बरही चौकी प्रभारी दीपक गुप्ता ने कहा कि पैसे मांगने और प्रताड़ना के आरोप निराधार हैं। केस से जुड़े लोगों से सामान्य पूछताछ की गई थी। वहीं, एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि युवक की पत्नी द्वारा दर्ज मुकदमे की जांच की जा रही है और पुलिस पर लगे आरोपों की भी निष्पक्ष जांच होगी।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में घटना के बाद से मातम पसरा है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
#गोरखपुर #आत्महत्या #पुलिस_प्रताड़ना #दहेज_उत्पीड़न #BreakingNews
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoगोरखपुर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालकों ने मांगा मुआवजा
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoपीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoगोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoलखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoPlastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे
-
ताज़ा ख़बर6 days ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर6 days ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर6 days ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
