देवरिया
ब्लॉक संसाधन केंद्र बरहज के नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सुदामा जी के द्वारा समस्त शिक्षकों के साथ परिचयात्मक समारोह का किया गया आयोजन
सत्येन्द्र पाण्डेय पूर्वांचल भारत न्यूज़- देवरिया:
ब्लॉक संसाधन केंद्र बरहज के सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुदामा जी के द्वारा समस्त शिक्षकों के साथ परिचयात्मक समारोह का आयोजन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुवे खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि हम सभी के समेकित प्रयास के द्वारा ही मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों को प्राप्त करना संभव होगा । हमें वसुधैव कुटुंबकम की भावना से कार्य करना होगा। स्टेट रिसोर्स पर्सन टीम के सदस्य श्री आदित्यनरायणगुप्ता के द्वारा बरहज ब्लॉक द्वारा बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचारों को बहुत ही सलीके से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार पाण्डेय एकेडमिक रिसोर्स पर्सन, अमित मिश्रा एकेडमिक रिसोर्स पर्सन, आलोक गुप्ता एकेडमिक रिसोर्स पर्सन, अमीर चंद गुप्ता एकेडमिक रिसोर्स पर्सन , अशोक सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ , संजीव दुबे महामंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ, सुशील यादव अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ , दुर्गेश उपाध्याय, हेमंत शुक्ला, मदन गोंड, आशुतोष शाह, विक्रम राव, विजय खरवार, शैलेंद्र सिंह, उमेश चंद्र , निजामुद्दीन अंसारी आदि शिक्षक गण उपस्थित थे।
