Connect with us

गोरखपुर शहर

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आज कुलपति प्रो राजेश सिंह के खिलाफ के शिक्षकों की आम सभा ने निर्णायक जंग का किया एलान

Published

on

पूर्वांचल भारत न्यूज़ गोरखपुर

खचाखच भरे सभागार में 175 से अधिक उपस्थित शिक्षकों ने सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित करते हुए महामहिम कुलाधिपति से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए मौजूदा कुलपति को कार्य विरत करते हुए उनके शिक्षक एवं परिसर विरोधी कृत्यों की उच्च स्तरीय  जांच कराने की मांग की।

शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो उमेश नाथ त्रिपाठी एवं निवर्तमान अध्यक्ष प्रो विनोद कुमार सिंह के आह्वान पर बुलाई गई आम सभा की बैठक में बड़ी संख्या में मौजूद शिक्षको ने सभी प्रस्तावों का मेज़ें थपथपा कर समर्थन किया।

सभा ने मुख्य रूप से 5 प्रस्ताव पारित किए। सभा ने कुलपति द्वारा नियमों , परिनियमों, अधिनियमों की धज्जियां उड़ाने, अपनी सुविधा के लिए  वीआईपी कल्चर लादने और निलम्बन, वेतन कटौती और कारण बताओ नोटिसों के आतंक को अविलंब खत्म करने की मांग की।

संयोजक प्रो उमेश नाथ त्रिपाठी ने विस्तार से विश्वविद्यालय की मौजूदा दुर्दशा, कुलपति के तानाशाह रवैये और दमनात्मक कार्रवाइयों का जिक्र करते हुए निर्णायक कार्रवाई की जरूरत बताई। निवर्तमान अध्यक्ष प्रो विनोद सिंह ने बीते दिनों शिक्षकों के लगातार अपमान की भर्त्सना करते हुए अपने संघर्षों और त्यागपत्र का उल्लेख करते हुए आम सभा से आग्रह किया कि उनके त्यागपत्र का संज्ञान  लिया जाए ताकि अगली कार्यकारिणी के चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो सके। सभा ने ध्वनिमत से त्यागपत्र मंजूर करते हुए सर्वसम्मति से प्रो संजय बैजल को चुनाव अधिकारी नामित किया। बैठक में प्रो सुधा यादव ने पत्रावलियों को अनिश्चितकाल तक अनिर्णीत रखने, अतार्किक ढंग से नोटिसों के जरिये मानसिक प्रताड़ना का विस्तार से उल्लेख किया। प्रो दिग्विजयनाथ मौर्य ने प्रो कमलेश गुप्त के अदम्य साहस की प्रशंसा करते हुए आम सभा की बैठक में नए शिक्षकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी पर खुशी जताई। सभा को संबोधित करते हुए फ़ुपरूटा के मुख्यालय सचिव प्रो राजवंत राव ने भी नियमों, परिनियमों के परे मनमाने ढंग से प्रवेश, परीक्षा, सिलेबस के विषय में अतार्किक फैसले लेने को परिसर के इतिहास का एक काला समय बताया।

आम सभा ने तीन दिवंगत शिक्षकों प्रो मानवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रो अशोक तिवारी एवं डॉ शरद चन्द्र श्रीवास्तव को श्रध्दांजलि देते हुए मांग की कि इन शिक्षकों के सभी लम्बित देय एक सप्ताह के भीतर भुगतान किया जाए। सभा ने संघर्ष में सहयोग के लिए उप्र आवासीय विवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो चित्तरंजन मिश्र, लुआकटा, सुआकटा, लूटा, सूटा एवं माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई ग्रुप), विधान पार्षद श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी एवं पूर्व आचार्यों के प्रति आभार ज्ञापन किया।

Advertisement

प्रस्ताव जो पारित हुए-

1. विवि में मौजूद कुलपति प्रो राजेश  सिंह के शिक्षक एवं परिसर विरोधी कृत्यों की घोर निंदा करते हुए महामहिम कुलाधिपति से अविलम्ब प्रो राजेश सिंह को कार्यविरत करते हुए एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की जाए।

2.  नियमों, अधिनियमों, परिनियमों की खुलेआम अवहेलना करते हुए प्रो कमलेश गुप्त के निलंबन, सात शिक्षकों की वेतन कटौती के आदेश तथा अब तक निर्गत 65 से अधिक कारन बताओ नॉटिससों को तुरंत वापस लिया जाए।

3.  पठन पाठन और शिक्षकीय गरिमा को तत्काल बहाल किया जाए और कुलपति की निजी सुविधवाले वीआईपी कल्चर खत्म किया जाए।

4.  शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष प्रो विनोद सिंह के इस्तीफे को मंजूर करते हुए नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सर्वसमत से प्रो संजय बैजल को चुनाव अधिकारी नामित किया गया।

5.  नई कार्यकारिणी के अस्तित्व में आने तक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्षों एवं महामंत्रियों का एक संघर्ष मोर्चा गठित किया गया जो आने वाले दिनों में संघर्ष की रणनीति बनाएगा।

Advertisement
Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement

टॉप न्यूज़

गोरखपुर शहर2 weeks ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़3 weeks ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया3 weeks ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर3 weeks ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

गोरखपुर ग्रामीण3 weeks ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर3 weeks ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

Gorakhpur Crime News
गोरखपुर शहर3 weeks ago

गोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Plastic Banknotes news
ताज़ा ख़बर3 months ago

Plastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे

lucknow women hanging
ताज़ा ख़बर3 months ago

लखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत
गोरखपुर ग्रामीण3 months ago

गोरखपुर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालकों ने मांगा मुआवजा

गोरखपुर ग्रामीण3 weeks ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

Plastic Banknotes news
ताज़ा ख़बर3 months ago

Plastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे

Gorakhpur Crime News
गोरखपुर शहर3 weeks ago

गोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

lucknow women hanging
ताज़ा ख़बर3 months ago

लखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़3 weeks ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर3 weeks ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

गोरखपुर शहर2 weeks ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर3 weeks ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

041530
Total views : 48583


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page