गोरखपुर ग्रामीण
पंचायत चुनाव: एससपी के निर्देश पर गावों में दर्ज मामलों के आरोपियों पर पुलिस कर रही कार्यवाही
गोरखपुर।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पंचायत चुनाव को देखते हुए गावों में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर डीआईजी/एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अब कार्यवाही में जुट गई है। डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने पिछले तीन साल के दौरान गांवों में दर्ज मामलों के आरोपियों को 107/16 और अन्य सक्रिय अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सुसंगत निरोधात्मक कानूनों के तहत पाबंद करने का निर्देश दिया है। सक्रिय हुई पुलिस ने कई लोगों के जिलाबदर, गैंगस्टर एक्ट और अधिकतर आरोपियों पर अन्य कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
दरअसल, पंचायत चुनाव करीब आते ही गांवों में पुराने विवाद की आड़ में नए मामले सामने आने लगते हैं। चूंकि पूर्व में पुलिस इन मामलों को लेकर संजीदा नहीं होती, तो ये मामले बड़े विवाद का रूप ले लेते हैं। इसी वजह से डीआईजी ने पिछले तीन साल के रिकॉर्ड को चेक कर पाबंद करने की कार्रवाई का निर्देश दिया है। कार्रवाई की समीक्षा डीआईजी खुद अपने स्तर से कर रहे हैं।
