अपराध
असलहे के साथ प्रेमिका से मिलने जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल
गोरखपुर।
उपनगर गोला के पश्चिमी चौराहे पर मंगलवार की बीती रात गस्त के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया । दोनो युवकों पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
बुधवार को गोला कोतवाली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी चौराहे पर
उप निरीक्षक मो कादिर व विवेक मौर्य, हेड कांस्टेबल शेषराम चौधरी व रामाआशीष प्रसाद द्वारा
गस्त/ चेकिंग के दौरान कौड़ीराम की तरफ से आ रहे बाईक सवार दो युवकों को पुलिस ने रोका। दोनों युवकों की जांच करने पर उनके पास से एक 32 बोर का पिस्टल, दो कारतूस व तीन मोबाईल पाने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों में से एक ने अपना नाम नीरज कुमार पुत्र कमलेश निवासी भीटी थाना बेलीपार उम्र 20 वर्ष तथा दुसरे ने मिन्टु कुमार पुत्र सुलख प्रसाद निवासी गोड़सरी थाना बांसगांव उम्र 18 वर्ष बताया। युवकों का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है। दोनो ने शौकिया में हथियार रखा था तथा नीरज गोला क्षेत्र में ही रहने वाली अपनी प्रेमीका से मिलने आया था। अभियुक्त नीरज के फोन नंबर पर उसकी प्रेमिका के द्वारा बार बार फोन भी किया जा रहा था। अभियुक्त ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने जा रहा था। दोनों अभियुक्तों के ऊपर आर्म्स एक्ट 3/25 में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
-
गोरखपुर ग्रामीण1 week agoसिकरीगंज में पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoदिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर बदलेगा, IMD का आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoशपथ लेते ही एक्शन में आए CM शुभेंदु अधिकारी, बंगाल के मुख्य सचिव और DGP से की अहम बैठक
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप
-
उत्तर प्रदेश6 hours agoपीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप
-
उत्तर प्रदेश6 hours agoगोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत
