अपराध
सिकरीगंज क्षेत्र में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गोरखपुर।
सिकरीगंज थाना क्षेत्र के भेउसा उर्फ बनकटा यादव टोला में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। बृहस्पतिवार की सुबह करीबन 6 बजे किसी ने थाना सिकरीगंज को सूचना दिया कि भगत यादव के खेत के पास के पास आम का पेड़ पर राम सिंह यादव उम्र लगभग( 30 )वर्ष पुत्र रामाधार यादव का शव आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका हुआ है। शव मिलने की सूचना पर सिकरीगंज थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी मय फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
ग्रामीणों का कहना है कि राम सिंह यादव दिनभर नशे में चूर में रहता था और परिवार के लोगों में कुछ कहासुनी भी हुई थी।
सिकरीगंज पुलिस समाचार लिखे जाने तक शव को पीएम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी।
Continue Reading
