गोरखपुर ग्रामीण
बोलेरो ने मारी बाइकसवार को टक्कर,युवक समेत दो बच्चीयों की हालत गंभीर
गोरखपुर।
उरुवा थाना क्षेत्र के हाटा-गोपलापुर के बीच तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने उरुवा की तरफ आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दिया।जिससे बाइक चालक व बाइक पर बैठी दो बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना दिन के लगभग 12 बजे की है।बासगाव थाना क्षेत्र के बगराई निवासी बाबूलाल का लड़का प्रदुम्न अपने रिश्तेदार बेलघाट थाना क्षेत्र के बौरडीह निवासी रामकलेश की 12 वर्षीय लड़की सपना व नन्हे की 10 वर्षीय लड़की प्रीती को उनके घर पहुंचाने जा रहा था।अपनी बाइक पर दोनों बच्चीयों को बैठाकर प्रदुम्न अभी वह उरुवा मार्ग पर हाटा-गोपलापुर गाँव के मध्य पहुंचा ही था कि उरुवा की तरफ से तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे दोनों बच्चियाँ व प्रदुम्न दूर छिटक गए।ग्रामीणों द्वारा गंभीर रूप से घायल प्रीति,सपना व प्रदुम्न को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा लाया गया।जहां उनकी गम्भीर स्थित को देखकर चिकित्सको ने तीनों का प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया।
घटना की लिखित सूचना प्रदुम्न के भाई प्रदीप ने स्थानीय उरुवा पुलिस को दे दिया है।उरुवा पुलिस बोलेरो व चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।
-
गोरखपुर ग्रामीण7 days agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर6 days agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
देवरिया6 days agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
-
ब्रेकिंग न्यूज़1 day agoअतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
