उत्तर प्रदेश
यूपी में सपा के हार पर शिवपाल यादव ने कहा- “बीजेपी ने जनादेश से नहीं बेईमानी से हासिल की है जीत”
पूर्वांचल भारत न्यूज़
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यूपी में विधानसभा चुनाव तो संपन्न हो गया, लेकिन सियासी तंज का दौर अभी खत्म नही हुआ है। प्रगतिशील समाज पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने आज चुनाव में सपा की हार को लेकर कहा है कि “भाजपा जनादेश से नहीं, चालाकी से जीती है।” हम लोग बीजेपी की चालाकियों और बेईमानी से मात खा गए। जनता के जनादेश का स्वागत करते है हम अभी हार की समीक्षा नहीं कर पाए।
शिवपाल ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर अंतिम सूची में घपलेबाजी की गई। इस चुनाव में पुलिसकर्मियों के के मत SSP ने खुद डलवाए हैं। फिर भी सपा को पोस्टल बैलेट में ज्यादा वोट मिले जबकि भाजपा को कम मिले बैलेट पेपर की गड़ना में हमने 304 विधान सभा सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन ईवीएम में कैसे पीछे हुए इसकी कोई ठोस जानकारी नहीं है।
चुनावी नतीजे में हार के बाद से ही ईवीएम और बैलेट पेपर को लेकर तमाम सपा के नेता अपनी अपनी बात रख रहें है। भाजपा से सपा में आए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने भी कहा कि ईवीएम में भाजपा और बैलेट पेपर में सपा कैसे बढ़त बना सकती इस बात पर गहन अध्यन करना चाहिए।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी इस बार जीत को लेकर आश्वस्त थी और लगातार 300 सीटों से अधिक पर जीतने का दावा कर रही थी लेकिन नतीजों ने अरमानों पर पानी फेर दिया।
आपको बता दें कि आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महमूदाबाद में एक चाय की दुकान पर रुके लोगो से बात करते हुए भाजपा पर आरोप जड़ दिया, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में खुलेआम बेईमानी की है गांव में पैसे बांटे हैं हम सबको पता है। वही सीतापुर के दौरे पर गए अखिलेश यादव ने कहा कि “भाजपा सरकार को सपा शासन में बने स्टेडियम में शपथ ग्रहण करना पड़ रहा है।” ये समाजवादियों का जमीन पर किया गया विकास है।
-
अयोध्या22 hours agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश12 hours agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध10 hours agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश2 hours agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध1 hour agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
