उत्तर प्रदेश
सलेमपुर के विधायक की गाड़ी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे विधायक
देवरिया न्यूज़ ब्यूरो:
देवरिया के सलेमपुर के विधायक की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिग कर बदमाश फरार हो गए।हालांकि इस घटना में विधायक बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार
देवरिया के सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के परानपुर गांव के पास सोमवार को तकरीबन शाम 8 बजे भाजपा विधायक के गाड़ी पर तबड तोड़ फायरिंग हुई ।
सलेमपुर विधान सभा के भाजपा विधायक काली प्रसाद देर शाम सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के चकरवां बहोरदास अपने कार्यकर्त्ता के घर दीपावली की शुभकामना और मिठाई देने गए थे। उधर से लौटते समय वह पयासी सलेमपुर मार्ग पर बरसीपार गांव के सामने पहुंचे थे। तभी सामने सैकड़ो की संख्या में युवा लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे। यह देख विधायक को जुलुस में चल रहे लोगों ने उनकी गाड़ी को साइड देकर बाहर निकलवाया।
जैसे ही उनकी गाड़ी बाहर निकली तभी अज्ञात बादमाशों ने उनकी स्कार्पियो गाड़ी पर फायर कर दिया। जिसमें विधायक और भतीजे हेमंत कुमार उर्फ भोला बाल बाल बच गए। वहीं गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद से बदमाश भाग निकले। घटना की जानकारी विधायक काली प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को फोन कर दी। फोर्स मौके पर पहुंची। कोतवाल नवीन मिश्र घटना की तहकीकात में जुट गए।
उधर मामले की जानकारी पर सीओ श्रेयस त्रिपाठी भी घटना स्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। हमले की जानकारी होते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की कोतवाली परिसर में भीड़ लग गई। सीओ श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
-
गोरखपुर ग्रामीण7 days agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर6 days agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
देवरिया6 days agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
-
ब्रेकिंग न्यूज़1 day agoअतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
