उत्तर प्रदेश
उरुवा में लाखों की चोरी कर चोरों ने जगाया अमावस्या, उरुवा पुलिस को चुनौती
ठंड के शुरुआत में ही चोरों ने उरुवा थानाक्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात कर पुलिस को चुनौती दिया है। घर के पीछे छत से घर मे घुसे चोरों ने लाखों सामान चुरा कर बक्से को बाग में फेंक दिया। बिखरा सामान जब ग्रामीणों ने देखा तो चोरी की बात पता चली। वही पीड़ित का परिवार जब सुबह जगा तो घर मे सामान बिखरा मिला। चोरी की घटना की जानकारी से सभी के होश उड़ गए।
उरुवा थाना क्षेत्र के ग्राम नकौझा के भरवलिया टोला में बीते रविवार की रात चोरों ने नगदी व जेवरात समेत लगभग लाखो का माल चुराकर अमावस्या जगाया। चोरी की यह पहली बड़ी वारदात कर चोरों ने पुलिस को चुनौती दिया है।
जानकारी के अनुसार अजित तिवारी के घर मे चोर घर के पीछे छत के रास्ते घर मे घुसकर घटना को अंजाम दिए। पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि रात में सभी लोग भोजन करके सो गए थे। सुबह जब उठे तो घर मे सामान बिखरा मिला तब उन्हें घर मे चोरी की जानकारी हुई।
पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना उरुवा पर दिया है पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है।
-
अयोध्या4 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश3 days agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध3 days agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश3 days agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध3 days agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
