गोरखपुर ग्रामीण
उरुवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत राईपुर के कोटे की दुकान का हुआ चयन,
आरती स्वयं सहायता समूह को मिला अधिक जनाधार
पूर्वांचल भारत न्यूज़ उरुवा/गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विकास खण्ड उरूवा के ग्राम पंचायत राईपुर में दिन मंगलवार को ग्राम पंचायत की सार्वजनिक बैठक बुलाई गई। जिसमें पूर्व सूचना के आधार पर कोरम पूरा किया गया। खुली बैठक में अधिकतर ग्रामीणों ने राजस्व गाँव कोटिया के आरती स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष गुंजा देवी के पक्ष में समर्थन दिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने खुली बैठक में यह बात ग्रामीणों को भी बताई की आरती स्वयं सहायता समूह के गुंजा देवी को कोटे के लिए चयनित किया गया।
ग्रामीणों में विजयलक्ष्मी, रीता, बेईली, सुमित्रा देवी, राजकुमारी, गायत्री देवी, श्यामप्यारी, अनिता देवी, विमलावती देवी, गुड़िया देवी, रेखा देवी, मंजू देवी, बेबी, सीमा, शशि देवी, पूनम, प्रर्मिला, इन्दु देवी, नीलम, श्रीकृष्ण सिंह, धर्मेंद्र, पिन्टू सिंह, लाल साहब, बब्बल, रमाशंकर, रोहित, धर्मवीर, राम मिलन, रामदास, अनिल, संजय, बहाल, रामभगत, संदीप, सुभाष मौर्य, इत्यादि कोटिया,भुईधरा खुर्द, भुईधरा बुजुर्ग, लोहरा मीरा, बस्तियां महमुद, राईपुर गांव के लोगों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया।
इन लोगों ने बताया कि कोटा अपने पक्ष के व्यक्ति के पक्ष में न आते देख ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी से फाइल छीन कर फरार हो गया। इससे अधिकारियों में हड़कंप की स्थित बनी रही।
इस सम्बंध में जब हमारी टीम ने चयनकर्ताओं की गठित टीम के अधिकारी एडीओ एजी सिद्धनाथ शुक्ल से बात की तो उन्होंने बताया कि फाइल मिल गयी है।
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
गोरखपुर शहर6 days agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर6 days agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
