टॉप न्यूज़
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर संसद में गरमाई सियासत: प्रमोद तिवारी बोले– “पहलगाम हमला भारत की संप्रभुता पर सीधा हमला”
नई दिल्ली
संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “पहलगाम में हुआ आतंकी हमला भारत की संप्रभुता पर सीधा हमला था। हजारों श्रद्धालु रोज यात्रा कर रहे थे और गृह मंत्रालय सोता रहा। हम जानना चाहते हैं कि इस हमले के पीछे कौन है और क्या सुरक्षा चूक हुई है?”
तिवारी ने यह भी कहा कि देश को जवाब चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वयं संसद में आकर इस मुद्दे पर स्पष्ट और ठोस बयान देना चाहिए। विपक्ष ने सरकार की खामोशी पर भी नाराजगी जताई और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
#ऑपरेशन_सिंदूर #प्रमोद_तिवारी #राज्यसभा #पहलगाम_हमला #संसद_विवाद #PMजवाब_दो
Continue Reading
