उत्तर प्रदेश
नगर विकास मंत्री से मिले राजेश त्रिपाठी, सरयू पुल के दोनों तरफ जाली लगवाने की मांग
पूर्वांचल भारत न्यूज़
बड़हलगंज- विकास मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा से मिलकर विधायक राजेश त्रिपाठी ने चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत बड़हलगंज और गोला बाजार में अलग-अलग विकास योजनाओं के लिए मांगपत्र सौंपा।
विधायक ने बताया कि बड़हलगंज में बाबा जलेश्वर नाथ शिव मंदिर स्थित है। जिसे राजा दशरथ द्वारा स्थापित होने की मान्यता है। इसी मंदिर के पीछे एक पोखरा है जिसकी कभी आध्यात्मिक मान्यता रही है। लेकिन आज वह पोखरा विलुप्त होने की कगार पर है। ऐसे में अमृत सरोवर योजना के तहत जलेश्वर नाथ मंदिर पोखरे का सुन्दरीकरण करवाना बेहद आवश्यक है। साथ ही बड़हलगंज और गोला कस्बा पौराणिक एवं एतिहासिक स्थल है जहाँ पवित्र सरयू नदी बहती हैं। ऐसे में इन दोनों पौराणिक स्थल वाले सरयू नदी तट पर स्नान घाट, सीढियां , प्लेटफार्म और घाट पर गंदगी रोकने के लिए सामुदायिक शौचालय, कूड़ा घर तथा लाइटिंग की व्यवस्था कराना जरूरी है। तथा बड़हलगंज और दोहरीघाट के बीच स्थित पुल पर दोनों तरफ लोहे की जाली लगवाने की मांग की जिससे सुसाइड प्वाइंट बन चुके पुल पर इस तरह की घटना को तो रोका ही जा सके।
नगर पंचायत के सटे गांवों में जल निकासी सिस्टम न होने से पूरा नगर और गाँव बरसात में डूब जाने की जानकारी देकर जल निकासी हेतु नगर के बाहर भी बड़े नाले का निर्माण कराने की मांग की। नगर विकास मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा ने सभी मांगो पर विचार करते हुए समय में पूरा कराने का आश्वासन दिया
