गोरखपुर ग्रामीण
उरूवा ब्लाक के ग्राम पंचायत हमीदपुर में अपात्र व्यक्ति को दे दिया प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ
गोरखपुर।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ राकेश शर्मा की रिपोर्ट-
विकासखंड उरुवा की ग्राम पंचायत हमीदपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़े का मामला प्रकाश में आया है। विभाग ने जांच के पश्चात फर्जीवाड़े का मामला सही पाये जाने पर लाभार्थी से वसूली की कार्यवाही शुरू कर दी है।
विकासखंड बेलघाट की ग्राम पंचायत मुरारपुर के राजस्व ग्राम फत्तेपुर के निवासी पांचू का फत्तेपुर में दो पक्का मकान व धुरियापार कस्बे से सटे मार्ग पर एक पक्का मकान सहित करोड़ों की संपत्ति का मालिक है।

पांचू रेलवे का कर्मचारी था। जो सेवानिवृत्त होकर रेलवे से पेंशन का लाभ ले रहा है। पांचू का आधार कार्ड, राशन कार्ड व स्थायी पता सभी विकासखंड बेलघाट की ग्राम पंचायत मुरारपुर के राजस्व ग्राम फत्तेपुर का ही है। बताया जाता है कि पांचू ने ग्राम फत्तेपुर से सटे विकासखंड उरुवा की ग्राम पंचायत हमीदपुर के राजस्व ग्राम मोहम्मदपुर में जमीन खरीदी थी। चर्चा है कि आवास में 50% कमीशन तय होने पर पर तत्कालीन ग्राम प्रधान व सचिव ने कूट रचित दस्तावेज तैयार करा कर विकासखंड उरुवा की ग्राम सभा हमीदपुर के राजस्व ग्राम मोहम्मदपुर का स्थाई निवासी दिखाकर शांति देवी पत्नी पांचू के नाम फर्जी तरीके से आवास दिला दिया।

हद तो तब हो गयी जब उपरोक्त ग्राम प्रधान व सचिव ने मिलकर शांति देवी पत्नी पांचू के आवास की सभी किस्तें भी दिलवा दी। विकासखंड बेलघाट की ग्राम सभा मुरारपुर के राजस्व ग्राम फत्तेपुर में दो मकान के मालिक व धुरियापार से सटे मार्ग एक दो मंजिला मकान के मालिक को विकासखंड उरुवा के ग्राम पंचायत हमीदपुर के राजस्व ग्राम मोहम्मदपुर में प्रधानमंत्री आवास मिलने पर गांव में चर्चा होने लगी।

किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना जनपद गोरखपुर में परियोजना अधिकारी को दे दिया। परियोजना अधिकारी ने मामले की जांच खंड विकास अधिकारी से करायी।
जांच के विषय में जब खंड विकास अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पांचू रेलवे से रिटायर है और उसे पेंशन मिलती है । इसलिए वह आवास का पात्र नहीं है । रिकवरी के लिए उसे अति शीघ्र नोटिस जारी की जाएगी ।और भी किसी अपात्र व्यक्ति को यदि लाभ दिया गया है तो इसकी भी जांच की जाएगी।
-
गोरखपुर ग्रामीण1 week agoसिकरीगंज में पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoदिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर बदलेगा, IMD का आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoशपथ लेते ही एक्शन में आए CM शुभेंदु अधिकारी, बंगाल के मुख्य सचिव और DGP से की अहम बैठक
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप
-
उत्तर प्रदेश18 hours agoपीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप
-
उत्तर प्रदेश18 hours agoगोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत
