उत्तर प्रदेश
गोला बाजार बना जिले की दुसरी सबसे बड़ी नगर पंचायत
गोरखपुर (गोला बाजार)
गोरखपुर जिले की सबसे छोटी नगर पंचायत गोला बाजार सीमा विस्तार के बाद अब जिले की दुसरी सबसे बड़ी नगर पंचायत बन गयी है। 148 वर्षों के लम्बे सफर के बाद गोला नगर पंचायत की सीमाओं का विस्तार कर दिया गया है। विस्तार में 22 राजस्व गांवो को शामिल करने के बाद अब नगर पंचायत का क्षेत्रफल 207 हेक्टेयर से बढ कर 1808 हेक्टयर हो गया है वहीं क्षेत्रफल बढने के साथ ही नगर पंचायत की आबादी 13035 से बढकर 42447 हो गयी है। परिसीमन के बाद अब वार्डों के संख्या का निर्धारण होगा। वार्डों की जनसंख्या 1500 से 2000 तक होगी जिसके बाद वार्डों की संख्या 20 से 30 हो जायेगा। सीमा विस्तार में शामिल गांवो के ग्रामीण भविष्य में अब नगरीय सुविधाओं के मिलने कि बात से हर्षित हैं।
नगरीय सुविधाओं से लैस होंगे नये क्षेत्र– अधिशासी अधिकारी
गोला नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले की सबसे छोटी नगर पंचायत होने के कारण विकास कार्य के लिये 18 लाख का बजट था जिसमें से 13 लाख केवल वेतन देने में ही खर्च हो जाता था। विस्तार के बाद अब बजट बढ जायेगा तथा नये क्षेत्रों को नगरीय सुविधाओं से लैस कर दिया जायेगा। विस्तार होने से अब नगर पंचायत में 70% व्यवसायी प्रतिष्ठान, हस्पताल, टैक्सी स्टैंड आदि शामिल हो गये हैं। नये क्षेत्र में विकास कार्य को करने के लिये मार्च में बजट आ जायेगा जिसके बाद इन क्षेत्रो को नगरीय मूलभूत सुविधाओं से लैस कर दिया जायेगा।
ग्राम सभाओं ने नगर में शामिल होने के लिये दिया था सहमति पत्र
नगर पंचायत के विस्तार का नोटिफिकेशन एक वर्ष पहले जारी हुआ था जिसमें मात्र कुछ गांवो को शामिल किया गया था जिसे लेकर नगर पंचायत से सटे विस्तार से छूटे हुए गांवो ने अपने गांवो को भी शामिल करने के लिये लिखित सहमति पत्र दिया था। जिसके बाद विस्तार में 22 गांव शामिल हो गये। शासन की मंजूरी के बाद इन सभी गांवो को नगर पंचायत में शामिल कर लिया गया।
22 गांवो के नाम जो शामिल किये गये हैं
विसरा, परनई उर्फ अर्जुनपुरा, देवकली, गोपालपुर, गोड़सरी, घोडालोटन, बर्राह, रानीपुर, सुथनी, अतरौरा, चिकनीय, बेवरी, सुअरज बुजुर्ग, सुअरज खुर्द, नवरोत्तमपुर, मोहनपुर, बनकटा, कटया , भरसडा, मन्नीपुर, भीटी, रामामऊ।
सीमा विस्तार पर इन लोगों ने जताया हर्ष
नगर पंचायत गोला के सीमा विस्तार को लेकर चेयरमैन लालती देवी, सभासद व जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन,पूर्व चेयरमैन गिरधारी लाल स्वर्णकार,भाजपा नेत्री अस्मिता चंद,डा टीएन चंद,योगेन्द्र नाथ सिंह, बसपा नेता मनीष जायसवाल, सभासद दल नेता अशोक वर्मा,दिलीप कुमार उमर,किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य राजकपूर सिंह सैंथवार, वरिष्ठ भाजपा नेता नित्यानंद मिश्र, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनिल भट्ट, विनोद तिवारी,मनोज कुमार उमर वैश्य, देवेश निषाद, संतोष तिवारी, हियुवा जिला उपाध्यक्ष रतन प्रकाश दूबे, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता घनानंद यादव आदि ने गोला नगर विस्तार की मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि नगरीय क्षेत्र में आये गांवो का नगरों के तर्ज पर विकास होगा। जिसका सीधा लाभ गरीबों को मिलेगा।
-
ताज़ा ख़बर1 week agoदिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर बदलेगा, IMD का आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
-
ताज़ा ख़बर5 days agoशपथ लेते ही एक्शन में आए CM शुभेंदु अधिकारी, बंगाल के मुख्य सचिव और DGP से की अहम बैठक
-
गोरखपुर ग्रामीण24 hours agoसिकरीगंज में पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत
-
गोरखपुर शहर15 hours agoगोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप
