उत्तर प्रदेश
घायल शराबी को थाने के सिपाहियों ने पहुंचाया अस्पताल, हो रही सराहना
गोरखपुर ग्रामीण
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उरुवा चौराहे के धुरियापार रोड पर दुघरा टैक्सी स्टैण्ड के समीप जा रहे एक शराबी को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल शराबी आधे घण्टे तक तड़फता रहा। लेकिन मौके पर उपस्थित भीड़ तमाशबीन बनी रही।मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करती इस घटना पर कई लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
वही दूसरी तरफ चौराहे से गुजर रहे स्थानीय उरुवा थाने के दो पुलिसकर्मियों के इस घटना को लेकर मानवता की मिशाल पेश किया।जिनकी सराहना पूरे क्षेत्र में हो रही है।
दिन सोमवार को लगभग 3 बजे एक शराबी उरुवा चौराहे से लड़खड़ाते हुए धुरियापार रोड पर जा रहा था।वह बेलासपुर गांव के पास काली मंदिर से थोड़ा आगे पहुंचा ही था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया जिससे वह मौके पर गिर पड़ा।उसके सर व चेहरे से भारी मात्रा में खून गिर रहा था। जो सड़क पर फैल गया।घायल व्यक्ति आधे घण्टे तक सड़क पर तड़फता रहा लेकिन मौके पर पहुंची भीड़ केवल तमाशबीन बनी रही। चौराहे से गुजर रहे उरुवा थाने के दो जवान अदितेश यादव व सत्यम यादव इस रास्ते से बाइक से गुजर रहे थे। भीड़ देख उन्होंने अपनी बाइक रोक दी और घटना देखने के बाद तमाशबीन लोगों को जमकर फटकार लगाते हुए तुरन्त ऑटो बुलाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा ले गए।जहां चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति की स्थिति को देखते हुए इलाज के लिये जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल व्यक्ति की पहचान उरुवा थाना क्षेत्र के दुघरा गाँव निवासी अशोक सिंह पुत्र कृपाशंकर सिंह (50)के रूप में हुई है।
-
अयोध्या2 weeks agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध5 days agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
अपराध2 weeks agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
अपराध2 weeks agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
-
लखनऊ1 week agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
उत्तर प्रदेश3 days agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश3 days agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
