उत्तर प्रदेश
सुहागरात के दिन ही दूल्हा-दुल्हन में हुई मार-पीट,मामला पहुंचा थाने तक
महाराजगंज।
सुहागरात के ही दिन दूल्हा दुल्हन में मार-पीट हो गयी।शादी के समय अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाने दूल्हा व दुल्हन की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जिले के पुरन्दरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम सभा ककटही टोला मदरहना एक व्यक्ति कि धूमधाम से शादी हुई लेकिन सुहागरात वाले दिन दुल्हा-दुल्हन में तकरार हो गई जिसपर दूल्हे ने अपनी दुल्हन को बेरहमी से पीट दिया।
बस क्या था जन्म-जन्मांतर तक साथ जीने मरने की कसमें खाने वाली दुल्हन अपने मायके वालों को बुलाकर अपने मायके चली गई।
दुल्हन की मां की तहरीर पर पुरन्दरपुर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार के फरेंदा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। दुल्हन फरेंदा क्षेत्र के की एक युवती की शादी 15 दिसंबर को हुई अगले ही दिन 16 दिसंबर को ससुराल से दुल्हन अपने मायके चली गई और 22 दिसंबर को पुरन्दरपुर थाना में दुल्हन की मां की तहरीर पर ककटही टोला मदरहना गांव निवासी दूल्हा विशाल समेत पांच के खिलाफ 498 ए , 323 व 3/ 4 डीपी एक्ट के तहत केस दर्ज हो गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दुल्हन को बुरी तरह टार्चर करते हुए मारापीटा गया। इस मामले में एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
दुल्हन का आरोप है कि शादी के बाद जब वह अपने ससुराल पहुंची तो उसके सारे सपने उस समय चकनाचूर हो गए जब कथित रूप से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।
वही इस मामले में दूल्हे का कहना है कि दुल्हन मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी उसी को लेकर विवाद शुरू हुआ। लेकिन दुल्हन का कहना है कि दहलीज पर पांव रखने के कुछ पल बाद ही दहेज के लिए उत्पीड़न शुरू हो गया औऱ दूल्हा मेरे पास आया ही नहीं। इस मामले में विवाद बढ़ने पर दूल्हे ने परिजनों के साथ मिल कर मारपीट की इसलिए उसे यह कदम उठाना पड़ा।
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoदीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह का असमय निधन
-
उत्तर प्रदेश1 week agoबरेली DM पर ‘बंधक बनाने’ के आरोपों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक में क्या हुआ? ADM ने सामने रखी पूरी तस्वीर
-
उत्तर प्रदेश1 week agoबिना पुख्ता साक्ष्य जेल भेजने का आरोप: बांसगांव पुलिस पर सवाल, पीड़ित परिवार ने SSP से मांगा न्याय
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoउरुवा बाज़ार नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में हंगामा, सभासदों पर अभद्रता के आरोप, थाने में दी गई शिकायत
-
ताज़ा ख़बर1 week agoUGC Rules 2026: यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में जातिगत भेदभाव पर नए नियम, 4 बड़े सवालों के साथ क्यों बना सवर्ण बनाम SC/ST-OBC का मुद्दा
-
गोरखपुर ग्रामीण7 days agoGorakhpur: गोला उपनगर में माल लदी मैजिक नहर में पलटी, चालक बाल-बाल बचा… स्कॉर्पियो चालक फरार
-
अपराध7 days agoगोरखपुर में जमीन विवाद बना जानलेवा, बेटे की हत्या मामले में एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoचार हत्याएं, एक सच्चाई: एटा में बेटे ने ही रची खूनी साजिश, एक ही झटके में परिवार के चार सदस्यों की हत्या
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoगोरखपुर में शुरू होंगी मुख्यमंत्री जनता सेवा बसें: 11 ग्रामीण रूटों पर 20% सस्ता किराया, यात्रियों को मिलेगी नियमित सुविधा
