गोरखपुर ग्रामीण
25 दिसम्बर से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त,खाते पर रोक के आदेश
लखनऊ:
यूपी में मौजूदा प्रधानों के कार्यकाल 25 दिसम्बर से समाप्त हो रहे हैं।इसी के साथ ही पंचायती राज विभाग के निदेशक ने भी प्रधानों को झटका देते हुए 25 दिसम्बर की अर्धरात्रि से इनके खाता संचालन पर रोक लगाने की बात कही है।
पंचायत चुनाव को लेकर गावों ,कस्बों में सक्रियता अब बढ़ गयी है।ऐसे मौजूदा ग्राम प्रधानों की चिंता बढ़ सकती है।हालांकि उनकी मांग थी कि पंचायत चुनाव तक इसपर रोक न लगाई जाए।अगर ऐसा हुआ तो विकास कार्य प्रभावित होंगे।
इस बाबत पंचायती राज निदेशक किंजल सिंह ने 23 दिसम्बर को जारी अपने आदेश में जिलाधिकारियों को आदेशित किया है कि पंचम वित्त आयोग तथा पन्द्रहवें वित्त आयोग से धनराशि के अंतरण पर तय समय पर खाता संचालन पर रोक लगाने की अपेक्षा किया है।
इसकी जिम्मेदारी एडीओ पंचायत को सौंपी गई है।साथ ही यह निर्देश दिया गया है कि तय तिथि के बाद नामित अधिकारी ही ग्रामपंचायत के खातों का संचालन कर सकता है।
साथ ही यह भी कहा गया है कि इसके बाद किसी भी ग्रामपंचायत के प्राधान द्वारा एफटीओ अप्रूव किया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी सम्बन्धित सचिव, बीडीओ और जिला पंचायत राज अधिकारी की होगी।
-
गोरखपुर ग्रामीण2 days agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर3 days agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर1 day agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
गोरखपुर शहर3 days agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
देवरिया1 day agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
