ताज़ा ख़बर
गोरखपुर पुलिस की पिटाई से कानपुर के व्यापारी की मौत के मामले पर पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
गोरखपुर।
यहां रामगढ़ताल इलाके के तारामंडल रोड पर स्थित कानपुर के बर्रा के व्यापारी मनीष गुप्ता (36) की सोमवार की देर रात रहस्यमय हाल में मौत हो गई थी। मनीष गुप्ता के मामले में गोरखपुर पुलिस की छवि धूमिल होते देख अधिकारियों के आदेश पर घटना में शामिल पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के साथ ही मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता की तहरीर पर 302 का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है। मनीष के साथ आए दोस्तों का आरोप था कि चेकिंग के नाम पर आधी रात आई पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी जिससे बचने को वह भागा और गिरने से उसकी मौत हो गई। जबकि पुलिस का कहना है कि मनीष नशे में था और बिस्तर से उठते ही लड़खड़ा कर गिर गया जिससे मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले में लापरवाही बरतने वाले प्रभारी निरीक्षक जगत नारायण सिंह व चौकी इंचार्ज सहित छह पुलिस कर्मी निलंबित कर दिए थे।
बताते चलें कानपुर के बर्रा निवासी मनीष गुप्ता अपने दोस्त प्रदीप सिंह और हरवीर सिंह के साथ गोरखपुर घूमने आया था। सिकरीगंज के चंदन सैनी से तीनों की पुरानी दोस्ती थी। उसने ही कृष्णा पैलेस में अपने नाम पर रुम बुक कराया था। सोमवार की रात पुलिस चेकिंग करने के लिए पहुंची थी।
इस दौरान एक रुम में तीन लोगों के मौजूद होने पर कमरे में जाकर पुलिस चेकिंग करने लगी। इसी दौरान मनीष रहस्यमय तरीके से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल गई फिर मेडिकल कॉलेज लेकर गई। जहां पर उसकी मौत हो गई ।
- जेएनयू छात्र डॉ कन्हैया कुमार और विधायक जिग्नेश मेवानी का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने खबर तेजी से वायरल हो रहा है..
55 लाख 61 हजार लोगों के खातों में 1500-1500 रुपये भेजेगी यूपी सरकार - श्रमिकों को भी मुफ्त कैशलेस इलाज की सुविधा देने जा रही योगी सरकार, पांच लाख रुपये तक करा सकेंगे इलाज
- अपराधी ने कर दिया राप्ती नदी की नीलामीग्राम प्रधान की शिकायत पर एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
- पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट “काशी विश्वनाथ कॉरिडोर” की ये तस्वीरें देख आप कह उठेंगे वाह !
- योगी मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों को बांटे गए विभाग, जानिए किसे कौन विभाग मिला
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
ताज़ा ख़बर6 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर6 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
-
गोरखपुर शहर9 hours agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
गोरखपुर शहर4 hours agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
